पाकिस्तान: इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की कैद, 2 करोड़ की घड़ी को 5 लाख बताकर बेचने का आरोप

imran-khan-bushra-bibi-toshakhana-case-verdict-watch-scam-jail-sentence

पाकिस्तान: इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की कैद, 2 करोड़ की घड़ी को 5 लाख बताकर बेचने का आरोप

पाकिस्तान इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की कैद 2 करोड़ की घड़ी को 5 लाख बताकर बेचने का आरोप

Toshakhana Imran Khan & Bushra: पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल लाने वाले तोशाखाना केस' में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर कानून का शिकंजा पूरी तरह कस गया है . शनिवार को फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की विशेष अदालत ने दोनों को 17-17 साल की कड़ी सजा सुनाई  अदालत ने न केवल जेल का फैसला सुनाया, बल्कि उन पर 16.4 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना भी लगाया है ।

Imran wife Bushra got bail in Toshakha case

Toshakhana Imran Khan & Bushra: 2 करोड़ की घड़ी और 5 लाख का झूठ

यह पूरा मामला सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा तोहफे में दी गई एक बेहद कीमती बुल्गारी घड़ी से जुड़ा है। 2018 में मिली इस घड़ी की असल कीमत करीब 2 करोड़ रुपए थी । नियम के मुताबिक, प्रधानमंत्री को मिले कीमती तोहफे सरकारी खजाने (तोशाखाना) में जमा होने चाहिए. लेकिन आरोप है कि इमरान खान ने इसकी कीमत सिर्फ 5 लाख रुपए बताई ऐसा इसलिए किया गया ताकि इसे सरकारी रिकॉर्ड से बचाकर निजी तौर पर ऊंचे दामों में बेचा जा सके।

जेल में सुनाई गई सजा

रावलपिंडी की अडियाला जेल में ही विशेष अदालत लगाई गई  जहां जज शाहरुख अरजुमंद ने यह फैसला सुनाया   इमरान खान पहले ही भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में अगस्त 2023 से जेल काट रहे हैं  अदालत ने इमरान की उम्र (73 साल) और बुशरा के महिला होने के नाते सजा में कुछ नरमी जरूर बरती है. लेकिन उन्हें  आपराधिक विश्वासघात और भ्रष्टाचार की धाराओं में कठोर कारावास दिया गया है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।