ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!

icc-cricket-6-rule-changes

ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!

icc cricket rule changes क्रिकेट के बदले  6 नियम नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू

ICC Cricket Rule Changes: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में क्रिकेट के 6 नियमों में बदलाव किए हैं। इनका मकसद खेल को ज्यादा तेज, निष्पक्ष और रोमांचक बनाना है। टेस्ट क्रिकेट में ये बदलाव नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के लिए तुरंत प्रभाव से लागू हो चुके हैं, जबकि सीमित ओवर क्रिकेट (वनडे और टी-20) में ये नियम 2 जुलाई 2025 से लागू होंगे। हाल हि में 2 नियमों में और बदलाव किए गए।

Read More:Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!

1. टेस्ट में स्टॉप क्लॉक नियम लागू

टेस्ट क्रिकेट में अब स्टॉप क्लॉक नियम लागू कर दिया गया है। इसके तहत फील्डिंग टीम को हर ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकेंड का समय मिलेगा। अगर टीम इस समय सीमा का उल्लंघन करती है, तो उसे पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी नियम न मानने पर विपक्षी टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में दिए जाएंगे। गौरतलब है कि वनडे और टी-20 में यह नियम पहले ही लागू हो चुका है।

2. शॉर्ट रन पर सख्त कार्रवाई

ICC ने जानबूझकर शॉर्ट रन लेने पर कड़ी सजा तय की है। पहले इस स्थिति में बल्लेबाजी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगती थी। अब अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर रन पूरा नहीं करता और एक्स्ट्रा रन चुराने की कोशिश करता है, तो अंपायर फील्डिंग टीम से पूछेंगे कि वे दोनों बल्लेबाजों में से किसे स्ट्राइक पर रखना चाहते हैं। इसके अलावा, 5 रन का जुर्माना भी जारी रहेगा। यह नियम सभी फॉर्मेट में लागू होगा।

3. गलती से लार लगाने पर गेंद नहीं बदलेगी

सलाइवा (लार) पर पहले की तरह बैन जारी रहेगा। लेकिन अब अगर गलती से गेंद पर लार लग जाए, तो गेंद बदलना जरूरी नहीं होगा। अंपायर गेंद तभी बदलेंगे, जब उसकी स्थिति में बड़ा बदलाव हो, जैसे कि गेंद ज्यादा गीली हो जाए या उसमें असामान्य चमक आ जाए। यह फैसला पूरी तरह अंपायर के विवेक पर निर्भर होगा। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट में लागू रहेगा।

4. कैच रिव्यू में अब LBW की भी जांच

ICC ने कैच रिव्यू नियम में भी बदलाव किया है। अगर कोई कैच आउट का निर्णय DRS में गलत साबित होता है, लेकिन गेंद बल्लेबाज के पैड पर लगी हो, तो थर्ड अंपायर अब LBW की भी जांच करेगा। अगर गेंदबाज के पक्ष में LBW साबित होता है, तो बल्लेबाज को आउट करार दिया जाएगा। यह नियम सभी फॉर्मेट में लागू होगा।

5. नो बॉल पर कैच की जांच होगी

पहले अगर नो बॉल पर कैच की स्थिति होती थी, तो सिर्फ नो बॉल का रन ही मिलता था और कैच की जांच नहीं होती थी। अब नया नियम कहता है कि नो बॉल पर कैच की जांच भी की जाएगी। अगर कैच सही है, तो बल्लेबाजी टीम को नो बॉल का एक रन मिलेगा लेकिन बल्लेबाज आउट रहेगा। अगर कैच गलत साबित होता है, तो बल्लेबाजी टीम को नो बॉल का रन और दौड़कर लिए गए रन भी दिए जाएंगे। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट में लागू होगा।

6. टी-20 में पावरप्ले नियमों में बदलाव....

ICC ने टी-20 क्रिकेट में पावरप्ले को लेकर नए नियम बनाए हैं। अगर किसी कारण से मैच के ओवर घटाए जाते हैं (जैसे बारिश), तो उसी अनुपात में पावरप्ले ओवर भी कम कर दिए जाएंगे। नए नियम के अनुसार: 1. 5 ओवर के मैच में 1.3 ओवर पावरप्ले होगा 2. 6 ओवर के मैच में 1.5 ओवर पावरप्ले होगा 3. 7 ओवर के मैच में 2.1 ओवर पावरप्ले होगा 4. 8 ओवर के मैच में 2.2 ओवर पावरप्ले होगा 5. 9 ओवर के मैच में 2.4 ओवर पावरप्ले होगा 5. 10 ओवर के मैच में 3 ओवर पावरप्ले होगा 6. 11 ओवर के मैच में 3.2 ओवर पावरप्ले होगा 7. 12 ओवर के मैच में 3.4 ओवर पावरप्ले होगा 8. 13 ओवर के मैच में 3.5 ओवर पावरप्ले होगा 9.14 ओवर के मैच में 4.1 ओवर पावरप्ले होगा 10. 15 ओवर के मैच में 4.3 ओवर पावरप्ले होगा 11. 16 ओवर के मैच में 4.5 ओवर पावरप्ले होगा पावरप्ले के दौरान केवल दो फील्डर ही 30-यार्ड सर्कल से बाहर रह सकते हैं। ये बदलाव छोटे फॉर्मेट के खेल को अधिक निष्पक्ष और रोमांचक बनाने के लिए किए गए हैं।

कुछ दिनों पहले हुए थे 2 और बदलाव...

ICC ने हाल ही में दो और अहम बदलावों को मंजूरी दी थी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

1. वनडे में 35 ओवर के बाद एक ही नई गेंद..

अब वनडे क्रिकेट में एक ही नई गेंद का इस्तेमाल होगा, जिसे 35 ओवर के बाद बदला जा सकेगा। इससे डेथ ओवर्स में गेंदबाजों को ज्यादा स्विंग और रिवर्स स्विंग का फायदा मिलेगा।

2. बाउंड्री पर कैच के नियम में बदलाव..

मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बाउंड्री पर कैच पकड़ने के नियमों में बदलाव की सिफारिश की थी, जिसे ICC ने मंजूरी दे दी है। अब अगर कोई खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर जाकर गेंद को उछालकर वापस फील्ड में लाता है, तो कैच तब तक मान्य नहीं होगा, जब तक खिलाड़ी का आखिरी स्पर्श मैदान के अंदर नहीं होता। यह नया नियम 17 जून 2025 से लागू हो गया है।    

संबंधित सामग्री

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

हरियाणा

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

BJP ने असम और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नायब सिंह सैनी और जेपी नड्डा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

देश-विदेश

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय थलापति ने सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। उन्हें बहुमत के लिए और 11 विधायकों की जरूरत है।

CM भजनलाल की UNICEF प्रतिनिधि के साथ बैठक, विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान

CM भजनलाल की UNICEF प्रतिनिधि के साथ बैठक, विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और UNICEF की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने महिला और बाल विकास पर विस्तृत चर्चा की। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।