Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला,...

aarit-kapil-magnus-carlsen-draw-v-pranav-champion

Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!

early titled tuesday online chess 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला वी प्रणव बने चैंपियन

Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

कार्लसन को दी बराबरी की टक्कर, जीत के करीब थे आरित

5 बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन के खिलाफ खेलते हुए आरित ने शानदार चालों से न सिर्फ मुकाबले को बराबरी पर रखा, बल्कि एक समय जीत की स्थिति तक पहुंच गए थे। हालांकि, समय की कमी के चलते आरित अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए और खेल ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

आरित की बड़ी उपलब्धियां...

1. 9 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय। 2. दुनियाभर में तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, जिन्होंने किसी ग्रैंडमास्टर को हराया। 3. एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में 4 सिल्वर मेडल (2 व्यक्तिगत, 2 टीम) 4. राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अब तक 20 पदक जीत चुके हैं।

होटल रूम से खेला और दिग्गजों को किया प्रभावित...

आरित इस समय जॉर्जिया में चल रही अंडर-10 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने यह मुकाबला अपने होटल रूम से खेला और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया।

कार्लसन के खिलाफ ड्रॉ: किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात...

मैग्नस कार्लसन को शतरंज इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। वो 2013 से 2023 तक विश्व चैंपियन रहे और उन्होंने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में खिताब जीते हैं। ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ ड्रॉ निकालना भी किसी युवा खिलाड़ी के लिए विशेष उपलब्धि होती है, और आरित ने यह कर दिखाया।

डी. गुकेश के बाद आरित ने भी कार्लसन को दी चुनौती...

हाल ही में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने भी कार्लसन को हराकर इतिहास रचा था। उस हार के बाद कार्लसन ने हाथ पटककर गुस्से में अपने मोहरे गिरा दिए थे। [caption id="attachment_85483" align="alignnone" width="300"]Norway Chess 2025  [/caption] अब आरित कपिल ने भी उन्हें कड़ी चुनौती दी, जो भारतीय शतरंज के उभरते भविष्य को दर्शाता है।

भारत के वी. प्रणव बने टूर्नामेंट के विजेता...

इस टूर्नामेंट का खिताब भारत के ही वी. प्रणव ने अपने नाम किया। उन्होंने 11 राउंड में से 10 अंक हासिल किए। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस नीमन और मैग्नस कार्लसन ने 9.5 अंक हासिल किए, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर नीमन को दूसरा स्थान मिला।  

संबंधित सामग्री

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

 हरदा जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए सीएम. डॉ. यादव

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

राज्य

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

 मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।