IAS Santosh Verma Controversy: आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी

ias-santosh-verma-outsourced-employee-controversy

IAS Santosh Verma Controversy: आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी

ias santosh verma controversy आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी

IAS Santosh Verma Controversy: मध्यप्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में एक बार फिर हलचल मची है। आईएएस संतोष वर्मा ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड में एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। इस बार उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारी चंद्रक्रांत कश्यप को अफसरों की विभागीय जांच का जिम्मा सौंप दिया।

IAS Santosh Verma Controversy: आदेश से कर्मचारियों में गुस्सा

21 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार उप सचिव किसान कल्याण और कृषि विभाग की हैसियत से कश्यप को संचालनालय के साथ कृषि अभियांत्रिकी की विभागीय जांच और न्यायालयीन प्रकरणों की जिम्मेदारी दी गई है। इतना ही नहीं, भर्ती नियमों में संशोधन, पदोन्नति, वेतनमान और वैकलाग भर्ती जैसे कार्य भी उनके अधीन कर दिए गए। अधिकारियों में इसे लेकर काफी आक्रोश और आश्चर्य देखा गया, लेकिन संतोष वर्मा के पदीय प्रभाव के कारण यह मामला बाहर नहीं आया। Read More-IAS संतोष वर्मा को कृषि विभाग से हटाया

IAS Santosh Verma Controversy: सिर्फ दो महीने में पॉवरफुल

विशेष रूप से यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चंद्रक्रांत कश्यप को केवल दो महीने पहले, 26 सितंबर 2025 को उपसंचालक के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन आईएएस संतोष वर्मा ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक पावरफुल बना दिया, जो आम तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाती है। Read More-विधायक गोलू शुक्ला के निवास पर पहुंचे सीएम,वर-वधू को दिया आशीर्वाद

निलंबन प्रस्ताव तैयार

बाद में इस आदेश और अधिकारियों के आक्रोश के बीच मामला सरकार के ध्यान में आया। बताया जाता है कि संतोष वर्मा के निलंबन का प्रस्ताव सोमवार को कार्मिक मंत्रालय भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुसंशा शुक्रवार को व्यस्तता के कारण नहीं मिल पाई थी।

सोशल प्रतिक्रिया और आंदोलन

संतोष वर्मा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। बेटियों पर की गई बदजुबानी और हाईकोर्ट में विवादित कदमों के चलते उन्होंने सार्वजनिक आलोचना झेली है। अजाक्स सहित कई संगठन उनके निलंबन की मांग कर रहे हैं और प्रशासनिक पद्धति पर सवाल उठा रहे हैं।    

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।