IAS Pooja khedkar : पूजा खेडकर की जमानत खारिज, IAS का चयन भी रद्द कर दिया

ias-pooja-khedkar-anticipatory-bail-denied-upsc-fir

IAS Pooja khedkar : पूजा खेडकर की जमानत खारिज, IAS का चयन भी रद्द कर दिया

ias pooja khedkar  पूजा खेडकर की जमानत खारिज ias का चयन भी रद्द कर दिया

UPSC ने धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज कराई 

IAS Pooja khedkar : दिल्ली की एक अदालत ने प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारी पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यूपीएससी परीक्षा में नकल करने वाले अन्य उम्मीदवारों की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही अगर किसी यूपीएससी कर्मचारी ने पूजा की मदद की है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। 

IAS Pooja khedkar anticipatory

UPSC के वकील ने दिल्ली की अदालत को बताया कि पूजा ने सिस्टम को धोखा दिया है और कानून और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। पूजा खेडकर पर अपनी उम्र बदलकर, अपने माता-पिता और पहचान के बारे में गलत जानकारी देकर तय सीमा से अधिक सिविल सेवा परीक्षा देने का आरोप लगा था। 

UPSC ने दस्तावेजों की जांच करने के बाद पूजा को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया। इसके बाद यूपीएससी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

यूपीएससी ने 31 जुलाई को पूजा का चयन रद्द किया

पूजा ने धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। यूपीएससी के वकील ने कहा कि उसने व्यवस्था से धोखा किया है, कानून और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। वह साधन संपन्न व्यक्ति है और कानून के दुरुपयोग की संभावना है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

यूपीएससी ने 31 जुलाई को पूजा का चयन रद्द कर दिया। इसके अलावा भविष्य में कोई भी यूपीएससी परीक्षा देने पर भी रोक लगा दी गई थी। पूजा ने 2022 की परीक्षा में 841वीं रैंक हासिल की थी। वह 2023 बैच की प्रशिक्षु IAS थीं और जून 2024 से प्रशिक्षण पर थीं।UPSC ने धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज कराई 

IAS Pooja khedkar

Read More : आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SC-ST कोटे के भीतर मिलेगा आरक्षण  

Must Watch आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।