हूती विद्रोहियों ने पहली बार मध्य इज़राइल तक किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

houthi-rebels-ballistic-missiles-hit-central-israel

हूती विद्रोहियों ने पहली बार मध्य इज़राइल तक किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

हूती विद्रोहियों ने पहली बार मध्य इज़राइल तक किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

2600 किमी से लक्ष्य पर हमला, नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को निकालने की धमकी दी

हूती विद्रोहियों ने रविवार को पहली बार इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. सीएनएन के मुताबिक, इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम भी हमले को नहीं रोक सका.

मिसाइल खुले मैदान में गिरी, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मिसाइल संभवतः हवा में ही नष्ट हो गई और टुकड़े खेतों और रेलवे स्टेशन के पास गिरे।

Houthi rebels ballistic missiles hit central israel

हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 6.35 बजे हुआ. हमले के कारण तेल अवीव और पूरे मध्य इज़राइल में सायरन बजने लगे, जिससे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपना पड़ा। इजराइल पर हुए हमले की जिम्मेदारी हूती विद्रोहियों ने ली है. उन्होंने कहा है कि 7 अक्टूबर तक ऐसे कई हमले होंगे.

हूती विद्रोहियों ने कहा- 7 अक्टूबर से पहले होंगे ऐसे कई हमले

हमले के बाद हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याह्या सारी ने हमले की जिम्मेदारी ली है. सारी ने कहा, जाफ़ा में एक सैन्य लक्ष्य पर 2,600 किलोमीटर की दूरी से हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया।

जाफ़ा तेल अवीव का हिस्सा है। सारी ने कहा, इजराइल पर हमले की 7 अक्टूबर की बरसी से पहले ऐसे और हमले किए जाएंगे। हूती सरकार के प्रवक्ता हाशिम शराफ अल-दीन ने कहा कि यमनी लोग इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मनाएंगे, जबकि इजरायलियों को बंकरों में रहना होगा।

नेतन्याहू ने कहा- हूती विद्रोहियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हूती अब तक जान गए होंगे कि हमें नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्हें होदेदा बंदरगाह हमले की याद दिलाने की जरूरत नहीं है. 

आयरन डोम मिसाइलों को नहीं रोक सका 

इजराइल का आयरन डोम हूती विद्रोहियों की मिसाइलों को क्यों नहीं रोक सका, इसकी फिलहाल जांच चल रही है। इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने वायु रक्षा प्रणाली का उपयोग करके हवा में मिसाइल को मार गिराने की कई बार कोशिश की थी।

गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से हूती विद्रोहियों ने इज़राइल पर बार-बार ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं, लेकिन उनमें से लगभग सभी को लाल सागर के ऊपर मार गिराया गया था।

Ukraine ready to attack Russia with Storm Shadow missiles

 Houthi rebels ballistic missiles hit central israel

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।