BHOPAL: हिज्ब-उत-तहरीर के पांच और संदिग्धों का सुराग, NIA ने पेश किया 18वें आरोपी का पूरक चालान

hizb-ut-tahrir-suspects-nia-files-supplementary-chargesheet-bhopal

BHOPAL: हिज्ब-उत-तहरीर के पांच और संदिग्धों का सुराग, NIA ने पेश किया 18वें आरोपी का पूरक चालान

bhopal हिज्ब-उत-तहरीर के पांच और संदिग्धों का सुराग nia ने पेश किया 18वें आरोपी का पूरक चालान

hizb ut tahrir suspects bhopal: भोपाल। अंतरराष्ट्रीय इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb-ut-Tahrir) से जुड़ी जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संगठन के 18वें आरोपी के खिलाफ पूरक अभियोग पत्र (चार्जशीट) न्यायालय में पेश कर दिया है।एनआईए ने इस पूरक चालान के साथ पांच अन्य संदिग्धों की भूमिका का भी खुलासा किया है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी या विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

hizb ut tahrir suspects bhopal: पहले 17 आरोपियों पर हुई थी कार्रवाई

इससे पहले 4 नवंबर 2023 को एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर के 17 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ये सभी आरोपी मध्यप्रदेश एटीएस (MP ATS) की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए थे।जांच में खुलासा हुआ कि संगठन से जुड़े सदस्य मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर लाकर भारत में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थे।

शरीयत लागू करने की वैश्विक मुहिम

हिज्ब-उत-तहरीर एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित संगठन है जो विश्वभर में शरीयत आधारित शासन लागू करने के उद्देश्य से काम कर रहा है। एनआईए की ताजा जांच में जिन नामों का खुलासा हुआ है, उनमें शामिल हैं-मोहसिन खान उर्फ दाऊद, मोहम्मद आलम, मिसबह उल हसन, यासिर खान, सैयद दानिश अली और मोहम्मद शाहरुख।

नेटवर्क की जांच जारी

मई 2023 में एमपी एटीएस ने इस प्रकरण को दर्ज कर प्रदेश और अन्य राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब एनआईए इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क और फंडिंग स्रोतों की जांच कर रही है। Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।