IPL 2025: रोहित की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराया, क्व...

hitman-went-beast-mode-rohit-sharma-smoked-81-off-50-and-mi-dumped-gt-outta-ipl-2025

IPL 2025: रोहित की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराया, क्वालीफायर-2 में पहुंची MI

ipl 2025 रोहित की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराया क्वालीफायर-2 में पहुंची mi

मुंबई की दमदार बल्लेबाज़ी, 228 रन का विशाल स्कोर

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से शिकस्त देकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है। बतादे  की न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा ने खेली, जिन्होंने 50 गेंदों में 81 रन बनाए।

रोहित की फॉर्म में वापसी, पूरे किए 300 IPL छक्के

रोहित शर्मा ने अपनी क्लास दिखाते हुए 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इस पारी के साथ उन्होंने IPL में 300 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर लिया। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने भी 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया।

गुजरात की खराब शुरुआत, साई सुदर्शन की फिफ्टी बेकार गई

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साई सुदर्शन ने 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें रिचर्ड ग्लीसन ने बोल्ड कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी 48 रन बनाए, मगर बुमराह की यॉर्कर के आगे टिक नहीं सके।

मुंबई की गेंदबाज़ी में बोल्ट और बुमराह का जलवा

मुंबई के गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा। ट्रेंट बोल्ट ने 2 अहम विकेट चटकाए—शुभमन गिल और रदरफोर्ड। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को भी एक-एक सफलता मिली। ग्लीसन ने साई सुदर्शन का बड़ा विकेट लेकर मैच मुंबई की ओर मोड़ दिया।

आख़िरी ओवरों में गुजरात का संघर्ष, जीत से चूकी टीम

अंत में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन बड़े स्कोर के दबाव में गुजरात 20 ओवर में सिर्फ 208 रन ही बना सकी। टीम को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ गुजरात टाइटंस का IPL 2025 में सफर समाप्त हो गया।

क्वालीफायर-2 में मुंबई और पंजाब की टक्कर

जानकारी के लिए बतादे की इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अब 1 जून को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ भिड़ेगी। यह मुकाबला फाइनल में जगह बनाने के लिए निर्णायक होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित और उनकी टीम इसी लय को बरकरार रख पाती है या पंजाब उन्हें रोकने में सफल होती है।

संबंधित सामग्री

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मध्य प्रदेश

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मंदसौर के होटल में पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। होटल में जमकर मारपीट हुई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और  गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस ने ऋषिकेश के पास ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशे में वाहन चलाने और हुक्का पीने पर 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया।

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

देश-विदेश

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में फंस गई और लखनऊ में सुरक्षित उतरी। पायलट और राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

मनोरंजन

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Actress Celina Jaitly is in the news for her personal struggles, including her ongoing divorce and the recent arrest of her brother in UAE.

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली भाग लिया और सामाजिक समरसता और संस्कारों की प्रशंसा की।