मुख्यमंत्री सुक्खू ने की मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात, सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह

himachal-cm-sukhu-meets-piyush-goyal-urges-apple-import-ban

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात, सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह

Sukhu Piyush Goyal Apple Import: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने सेब उत्पादन के पीक सीजन (जुलाई से नवंबर) के दौरान सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। CM ने सेब पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का भी निवेदन किया। ताकि विदेशी एप्पल के आयात से राज्य के बागवानों को नुकसान न हो।

केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2.5 लाख किसान सेब उत्पादन करते है। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल फल उत्पादन में सेब का योगदान लगभग 80 फीसदी है। सेब उत्पादन से हर साल लगभग 4500 करोड़ रुपये की आय होती है। उन्होंने राज्य के बागवानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने की मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात

Sukhu Piyush Goyal Apple Import: सेब बगवानों की CM ने रखी बात 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पिछले हफ्ते प्रदेश के बागवानों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी थी जिन्हें उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया। इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष भी रखा और बागवानों के हित में उचित कार्यवाही का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सेब पर आयात शुल्क कम होने से बागवानों को हो रही हानि के बारे में भी अवगत करवाया। CM ने कहा कि पिछले 10 सालों में सेब आयात में लगभग ढाई गुणा वृद्धि हुई है और मुक्त व्यापार समझौतों के कारण इसमें और वृद्धि हो सकती है।

आयात शुल्क 25 प्रतिशत किया गया तय 

Sukhu Piyush Goyal Apple Import: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि न्यूजीलैंड से सेब आयात ज्यादातर अप्रैल से अगस्त के दौरान होता है और इस समय आयात शुल्क 25% तय किया गया है, जबकि अन्य महीनों में पहले की तरह 50%  शुल्क लागू रहता है।

संबंधित सामग्री

भागवत का बयान: भारत का विश्वगुरु बनना तय, संदेह की कोई गुंजाइश नहीं

देश-विदेश

भागवत का बयान: भारत का विश्वगुरु बनना तय, संदेह की कोई गुंजाइश नहीं

नागपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत का विश्वगुरु बनना तय है। राम मंदिर उदाहरण देते हुए आत्मनिर्भरता और भारतीय मूल्यों पर जोर दिया।

गुना में घोड़ी नहीं मिली तो कार की छत पर निकले दूल्हे राजा, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश

गुना में घोड़ी नहीं मिली तो कार की छत पर निकले दूल्हे राजा, VIDEO वायरल

गुना में दूल्हे ने घोड़ी न मिलने पर कार की छत पर बैठकर बारात निकाली। डांस करते वीडियो वायरल, लोगों ने मोबाइल में कैद किया।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से AFC सिस्टम, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट

मध्य प्रदेश

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से AFC सिस्टम, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से AFC सिस्टम लागू। QR टिकट, ऑनलाइन पेमेंट और वॉलेट रिचार्ज पर 15% तक छूट का लाभ मिलेगा।

वेदांता प्लांट हादसा: 25 मजदूरों की मौत, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़

वेदांता प्लांट हादसा: 25 मजदूरों की मौत, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट हादसे में 25 मौतें। NHRC ने रिपोर्ट मांगी, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश। जांच में लापरवाही के संकेत।

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर ED की बड़ी कार्रवाई, 95 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर ED की बड़ी कार्रवाई, 95 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग के जरिए धार्मिक गतिविधियों के विस्तार का मामला सामने आया। ED जांच में 95 करोड़ रुपए के लेन-देन और नेटवर्क का खुलासा।