बिना बताए घर छोड़कर दूसरे आदमी के साथ भागी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

high-court-in-bilaspur-news

बिना बताए घर छोड़कर दूसरे आदमी के साथ भागी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

बिना बताए घर छोड़कर दूसरे आदमी के साथ भागी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

High Court in Bilaspur: बिलासपुर में हाईकोर्ट ने भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि यदि पत्नी बिना किसी ठोस कारण के अपने बच्चों और पति को छोड़कर जाती है, और किसी अन्य पुरुष के साथ समय बिताती है, तो वह सीआरपीसी की धारा 125(4) के तहत गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है.और ये फैसला क्यों लिया गया है आईए जानते है।

[caption id="attachment_140378" align="alignnone" width="1028"]हाईकोर्ट हाईकोर्ट[/caption]

1 लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता दिया जाए

बता दें की भिलाई निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण के लिए आवेदन लगाया था. मामले में पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, और पति की सहमति से ही कोचिंग के सिलसिले में दिल्ली गई थी. उसने दावा किया कि पति का काम अच्छा है, और हर माह 3 लाख रुपए आय है, इसलिए उसे 1 लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता दिया जाए.

High Court in Bilaspur: इस पर महिला ने हाई कोर्ट में मामला प्रस्तुत किया

जिसके बाद पति ने कोर्ट में पत्नी के दावों को खारिज किया और बताया कि 11 नवंबर 2022 को पत्नी बिना बताए घर से गहने, दस्तावेज और अपने 2 छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई थी. पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. बाद में पता चला कि वह 1 व्यक्ति और अपनी बहन के साथ फ्लाइट से दिल्ली गई थी, और वहां करीब 10-11 दिन रुकी थी. दुर्ग के फैमिली कोर्ट ने सबूतों के आधार पर पत्नी की अर्जी खारिज कर दी थी, इस पर महिला ने हाई कोर्ट में मामला प्रस्तुत किया था.

हाई कोर्ट ने महिला की याचिका खारिज कर दी

High Court in Bilaspur: इस मामले हाई कोर्ट ने कहा कि पत्नी ने बिना किसी पर्याप्त कारण के पति के घर और बच्चों को छोड़ा. इसके अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ 10-11 दिन तक बाहर रहना और परिवार को सूचना न देना स्वैच्छिक परित्याग की श्रेणी में आता है. ऐसी स्थिति में सीआरपीसी की धारा 125(4) के तहत पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं रह जाती. इस आधार पर हाई कोर्ट ने महिला की याचिका खारिज कर दी है.

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।