Hill Stations Near Bhopal: ना शिमला, ना मनाली! भोपाल के पास छिपे हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन...

hidden-hill-stations-near-bhopal-travel-guide

Hill Stations Near Bhopal: ना शिमला, ना मनाली! भोपाल के पास छिपे हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन...

hill stations near bhopal ना शिमला ना मनाली भोपाल के पास छिपे हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन

Hill Stations Near Bhopal: शहर की गर्मी और भीड़-भाड़ से कुछ पल राहत चाहिए तो लोग आमतौर पर उत्तराखंड के नैनीताल या मसूरी और हिमाचल के शिमला-मनाली की ओर रुख करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वालों के लिए भी कई ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं जो न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि प्राकृतिक और काफी खूबसूरत हैं। तो अगर आप भोपाल में रहते हैं और हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, तो ये 5 हिल स्टेशन आपके वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। Read More: Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!

पंचमढ़ी: मध्य प्रदेश का एकमात्र घोषित हिल स्टेशन...

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा रेंज में बसा पचमढ़ी राज्य का एकमात्र प्रमुख हिल स्टेशन है, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के झरने जैसे बी फॉल, अप्सरा विहार, और डचेस फॉल लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। पचमढ़ी का सतपुड़ा नेशनल पार्क भी मशहूर है, जहां आप तेंदुए, सांभर और भालू जैसे वन्य जीव देख सकते हैं। साथ ही, पांडव गुफाएं और धूपगढ़ पीक जैसी जगहें ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट हैं। भोपाल से दूरी: लगभग 206 किमी

मांडू: इतिहास और हरियाली का अद्भुत संगम...

मांडू सिर्फ एक हिल स्टेशन ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक खजाना है। यहां के जहाज महल, हिंडोला महल, और रानी रूपमती महल जैसी इमारतें वास्तुकला की मिसाल हैं। खास बात यह है कि जहाज महल दो झीलों के बीच स्थित है, जिसकी वजह से यह एक तैरती हुई नाव जैसा प्रतीत होता है। यहां की हरी-भरी वादियां और शांत वातावरण इसे वीकेंड गेटवे के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं। भोपाल से दूरी: लगभग 287 किमी

पातालकोट: प्रकृति की गोद में बसी रहस्यमयी घाटी...

पातालकोट हिल स्टेशन की तरह नहीं, बल्कि एक गहरी और रहस्यमयी घाटी के रूप में जाना जाता है। यह छिंदवाड़ा जिले में स्थित है और लगभग 1200 फीट गहरी घाटी है। यहां ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए बेहतरीन लोकेशंस हैं। चारों ओर फैली हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच से होकर निकलती ट्रेल्स वाकई आपकी यात्रा को रोमांचक बना देती हैं। साथ ही, यह जगह आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को नजदीक से जानने का भी मौका देती है। भोपाल से दूरी: लगभग 256 किमी

माइकल हिल्स: नदियों और जंगलों के बीच बसा शांत पहाड़ी क्षेत्र...

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित माइकल हिल्स एक कम प्रसिद्ध लेकिन बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। यह इलाका घने जंगलों, हरे-भरे मैदानों और नदियों के संगम से भरपूर है। यहां से नर्मदा और वैनगंगा नदियों का संगम देखा जा सकता है। यह जगह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो शांति और सुकून के साथ कुछ दिन प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं। पास ही अमरकंटक नामक धार्मिक स्थल भी है, जहां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। भोपाल से दूरी: लगभग 585 किमी

चिखलधरा: महाराष्ट्र का छुपा रत्न, भोपाल के बेहद पास...

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित चिखलधरा एक सुंदर हिल स्टेशन है जो भोपाल से ज्यादा दूर नहीं है। यह जगह गाविलगढ़ किले, भोर घाट, गोराघाट पॉइंट, और देवी पॉइंट जैसी आकर्षक जगहों से भरी पड़ी है। यहां की नीली आसमान और घाटियों की हरियाली मिलकर एक बेहतरीन दृश्य पेश करती हैं। वीकेंड पर ट्रिप के लिए यह जगह आदर्श है। भोपाल से दूरी: लगभग 306 किमी

क्यों जाएं इन जगहों पर?

इन सभी हिल स्टेशनों की खासियत यह है कि ये भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचने योग्य हैं। साथ ही, यहां आपको होटल, होमस्टे और फूड जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। यदि आप शहरी भीड़ से दूर, प्रकृति की गोद में कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो ये सभी हिल स्टेशन आपके लिए एक परफेक्ट गेटवे साबित हो सकते हैं।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।