Hemant Khandelwal MP BJP President: हेमंत खंडेलवाल होंगे एमपी बीजेपी के नए अध्यक्ष,संगठन ने दी मुहर!

hemant-khandelwal-mp-bjp-president-announced

Hemant Khandelwal MP BJP President: हेमंत खंडेलवाल होंगे एमपी बीजेपी के नए अध्यक्ष,संगठन ने दी मुहर!

hemant khandelwal mp bjp president हेमंत खंडेलवाल होंगे एमपी बीजेपी के नए अध्यक्षसंगठन ने दी मुहर

सहमति से तय हुआ नाम, सिंगल नॉमिनेशन तय

Hemant Khandelwal MP BJP President: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। माना जा रहा है कि उनके नाम पर लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई है और उनके नाम का सिंगल नॉमिनेशन होगा। इससे यह तय हो गया है कि वे एमपी बीजेपी के 18वें अध्यक्ष होंगे।

संघ और संगठन दोनों में मजबूत पकड़

हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी संगठन में भी उनका प्रभावशाली दखल है। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला है, जिससे संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की थी, जिसे इस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक विरासत और अनुभव

हेमंत खंडेलवाल पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के बेटे हैं, जो बैतूल लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। पिता के निधन के बाद हेमंत ने 2007 में उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे और इसके बाद दो बार बैतूल विधानसभा से विधायक बने। उनका राजनीतिक अनुभव और संसदीय कार्यशैली उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है।

संगठनात्मक जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका

हेमंत खंडेलवाल ने 2010 से 2013 तक बीजेपी के बैतूल जिलाध्यक्ष की भूमिका निभाई। इसके बाद वे 2014 से 2018 तक मध्य प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे। वे विभिन्न चुनावों में पार्टी के लिए समन्वय और प्रबंधन का कार्य कर चुके हैं, जिनमें 2021 का पश्चिम बंगाल चुनाव और 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शामिल हैं।

वर्तमान जिम्मेदारी और सामाजिक योगदान

Hemant Khandelwal MP BJP President: फिलहाल हेमंत खंडेलवाल बैतूल से विधायक हैं और कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। पार्टी और समाज के बीच संवाद कायम करने में उनकी भूमिका सराही जाती है। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को एक अनुभवी और जमीनी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

निशांत कुमार कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, सद्भावना यात्रा हुई कैंसिंल

बिहार

निशांत कुमार कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, सद्भावना यात्रा हुई कैंसिंल

निशांत कुमार, नीतीश कुमार के बेटे, कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। JDU नेताओं की मीटिंग के बाद उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई।

हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़, रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

उत्तराखंड

हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़, रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

हरिद्वार, ऋषिकेश, और विकास नगर में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बढ़ा। 10,000 से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे।

समाजवादी पार्टी ने I-PAC से अपना समझौता समाप्त किया

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने I-PAC से अपना समझौता समाप्त किया

समाजवादी पार्टी ने चुनावी असफलताओं और ED छापेमारी के बाद I-PAC के साथ अपना समझौता समाप्त किया।

जयपुर में मनाई जाएगी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, रक्षा मंत्री के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख होंगे शामिल

राजस्थान

जयपुर में मनाई जाएगी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, रक्षा मंत्री के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख होंगे शामिल

भारतीय सेना 7 मई 2025 को जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाएगी। इस दिन रक्षा मंत्री सहित सेना के प्रमुख उपस्थित रहेंगे और ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म भी रिलीज होगी।

रोहतास में युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट, मंदिर में चढ़ाया, फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर पत्नी से लड़ाई 

बिहार

रोहतास में युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट, मंदिर में चढ़ाया, फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर पत्नी से लड़ाई 

रोहतास में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और फिर गले पर चोट पहुंचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे बचाया।