Orange Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ के हालात अगले 3 दिनों तक तक यलो अलर्ट

heavy-rain-in-north-chhattisgarh

Orange Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ के हालात अगले 3 दिनों तक तक यलो अलर्ट

orange alert उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ के हालात अगले 3 दिनों तक तक यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक सरगुजा संभाग में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं, कुछ गांवों का संपर्क भी मुख्यालय से कट सकता है।

उत्तर दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश

उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों के नदी-नाले का जल स्तर बढ़ गया हैं। बलरामपुर जिले में कन्हर, गागर और गेउर नदियां रपटे के ऊपर से बह रही हैं। सरगुजा में घुनघुट्टा डेम तय समय से एक हफ्ते पहले ही भर गया है।

आज भी दिनभर बारिश के आसार

सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मंगलवार (15 जुलाई) रात से शुरू हुई झमाझम बारिश अगले दिन भी जारी है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

मैनपाट में मौसम सुहाना

सरगुजा के मैनपाट में लगातार बारिश के बीच मैनपाट का मौसम सुहाना हो गया है। मैनपाट में झमाझम बारिश के साथ ही बारिश की फुहार भी पड़ रही है। मैनपाट बादलों से ढंका हुआ है। बारिश के कारण मैनपाट के झरने भी शबाब पर हैं।

धान की रोपाई में आई तेजी, सब्जियों को नुकसान

सरगुजा संभाग में लगातार बारिश से इस साल धान की रोपाई समय के पहले ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण किसान तेजी से रोपाई का काम कर रहे हैं।बारिश के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण टमाटर के पौधे गल जा रहे हैं। अन्य सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।संभाग में लगातार बारिश के कारण मक्के की बोआई नहीं हो पा रही है। अब तक मात्र 25 फीसदी रकबे में मक्के की फसल बोई जा सकी है। वहीं दलहनी फसलों की बोआई भी रुक गई है। सरगुजा में मक्का और दलहनी फसलों का बड़ा रकबा है। Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें.... Read More:- पटना एयरपोर्ट: लैंडिंग के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, यात्रियों की सांसें अटकी!

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।