heart attack: शेफाली जरीवाला का निधन, कम उम्र में क्यों आ रहे हार्ट अटैक?

heart-attack

heart attack: शेफाली जरीवाला का निधन, कम उम्र में क्यों आ रहे हार्ट अटैक?

heart attack शेफाली जरीवाला का निधन कम उम्र में क्यों आ रहे हार्ट अटैक

heart attack: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई, हालांकि असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इसी बीच यह सवाल उठता है कि आखिर कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

[caption id="attachment_91311" align="alignnone" width="300"]heart attack heart attack[/caption]

heart attack: क्या होता है हार्ट अटैक?

मेडिकल भाषा में हार्ट अटैक को मायोकार्डियल इंफार्क्शन कहा जाता है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज आ जाता है, जिससे हार्ट तक पर्याप्त ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पाता। इससे दिल की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।

heart attack: हार्ट अटैक के लक्षण

डॉ. अजीत जैन, कार्डियोलॉजी विभाग, राजीव गांधी अस्पताल के अनुसार, हार्ट अटैक के समय सीने में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है, जो अक्सर बाएं हिस्से में ज्यादा होता है और यह दर्द बाएं हाथ, कंधे, जबड़े, गर्दन या पीठ तक फैल सकता है। सांस फूलना, बिना वजह पसीना आना, अचानक कमजोरी, चक्कर या बेहोशी आना भी इसके संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है।

heart attack: हार्ट फेल और कार्डियक अरेस्ट क्या हैं?

हार्ट अटैक की तरह हार्ट फेल भी गंभीर स्थिति होती है, जिसमें दिल शरीर की जरूरत के मुताबिक खून पंप नहीं कर पाता। इसके लक्षणों में सांस फूलना, पैरों या पेट में सूजन, तेजी से थकावट, वजन में बदलाव और बार-बार खांसी आना शामिल हैं। वहीं, कार्डियक अरेस्ट दिल की इलेक्ट्रिक प्रणाली के बिगड़ने से होता है, जिससे दिल की धड़कन अचानक रुक जाती है, मरीज बेहोश हो जाता है और सांस लेना बंद कर देता है।

heart attack: हार्ट अटैक के कारण

  • हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

  • डायबिटीज

  • मोटापा

  • धूम्रपान और शराब का सेवन

heart attack: बचाव के उपाय

डॉक्टरों का कहना है कि स्वस्थ खानपान, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, कम वसा वाली चीजें, मछली और सूखे मेवे खाना चाहिए। नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान और शराब से दूरी रखें। ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समय-समय पर जांच कराएं। किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और चिकित्सकीय सलाह के बिना कोई दवा न लें।

संबंधित सामग्री

एमपी के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, CM डॉ. मोहन बोले- किसानों की समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध

राज्य

एमपी के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, CM डॉ. मोहन बोले- किसानों की समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध

मध्यप्रदेश सरकार और कुवैत की ज़बैदी अल-कुवैत फिशरीज कंपनी के बीच 7430 करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता हुआ, जिससे प्रदेश में मत्स्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

मनोरंजन

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

नागार्जुन की 100वीं फिल्म 'King100' में तब्बू के खलनायिका के रोल की अफवाह है। इस फिल्म के साथ उनकी और नागार्जुन की जोड़ी लगभग 28 साल बाद फिर साथ आ सकती है।

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- &quotपर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान&quot

राज्य

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- "पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान"

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा का उद्घाटन किया, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

केएस ऑयल्स पर ₹75 करोड़ के ट्रेड फाइनेंस घोटाले का आरोप, CBI ने चेयरमैन रमेश गर्ग समेत 12 के खिलाफ दर्ज की FIR

राज्य

केएस ऑयल्स पर ₹75 करोड़ के ट्रेड फाइनेंस घोटाले का आरोप, CBI ने चेयरमैन रमेश गर्ग समेत 12 के खिलाफ दर्ज की FIR

केएस ऑयल्स पर 75 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। सीबीआई ने रमेश चंद गर्ग सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किया गया और नए महासचिव के रूप में कृष्ण मोहन को नियुक्त किया गया।