जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

health-news-2026-sepsis-infection-can-be-deadly-for-animal-lovers

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Health news 2026: कुछ श्रेणी के जानवर मनुष्य के सबसे वफ़ादार साथी माने जाते हैं. देश-विदेश में अनेक लोग पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानकर उनके साथ खेलते हैं, दुलार करते हैं, और यहाँ तक कि सोते भी हैं. लेकिन ब्रिटेन की एक 52-वर्षीय महिला के लिए उसके पालतू कुत्ते के प्रति यही प्यार काफ़ी जानलेवा साबित हुआ, जिसके चलते उन्हें अपने हाथ-पैर भी गंवाने पड़े. इस केस ने पूरी दुनिया को चौंका के रख दिया है. [caption id="attachment_137370" align="alignnone" width="300"]Health news 2026 Health news 2026[/caption]

Sepsis इन्फेक्शन बना अदृश्य ख़तरा, काटने पड़े हाथ-पैर

ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला, मंजीत संघा (52) के हाथ पर एक मामूली खरोंच थी, जिसे उनके पालतू कुत्ते ने चाट लिया. इस कारण उनके शरीर में ऐसा संक्रमण फैला कि डॉक्टर्स को उनकी जान बचाने के लिए उनके हाथ-पैर काटने पड़े. बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया. जब डॉक्टर्स ने जांच की तो यह पता चला कि कुत्ते की लार में Capnocytophaga Canimorsus नामक बैक्टीरिया मौजूद था. आमतौर पर यह नुकसान नहीं पहुंचता, परन्तु अगर खुले घाव के माध्यम से खून में मिल जाए तो गंभीर संक्रमण (इन्फेक्शन) पैदा कर सकता है. डॉक्टर्स के अनुसार, यही sepsis नामक संक्रमण का कारण बना.

Health news 2026: यह होता है sepsis संक्रमण के दौरान

Sepsis संक्रमण कोई आम संक्रमण नहीं है, क्योंकि इसमें मानव इम्यून सिस्टम रोग से लड़ने के बजाय शरीर के स्वस्थ अंगों पर ही हमला करने लगता है. जल्दी निदान न हो पाने की स्थिति में पूरे शरीर में सूजन, ब्लड प्रेशर में तीव्र गिरावट और अंगों तक ऑक्सीजन का न पहुँच पाना जैसे लक्षण उभरने लगते हैं. इस स्थिति का नाम Septic Shock है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.

ऐसे लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़

Sepsis के शुरूआती लक्षण फ़्लू जैसे लगते हैं, जो बाद में निम्नलिखित परिस्तिथियों में तब्दील हो सकते हैं.
  1. तेज बुखार या शरीर का असामान्य रूप से ठंडा पड़ना
  2. सांस लेने में तकलीफ और दिल की धड़कन तेज होना
  3. त्वचा पर गहरे लाल या नीले धब्बे
  4. पेशाब में कमी और अत्यधिक कमजोरी

केवल बचाव ही है एकमात्र इलाज

डॉक्टर्स के अनुसार शरीर पर कोई भी कट, घाव या चोट को जानवरों के संपर्क में न आने दें. किसी भी चोट इत्यादि को ढँक कर रखें, और एंटीसेप्टिक से साफ़ करते रहें.

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।