हरियाणा पुलिस की हर गतिविधि अब होगी रिकॉर्ड, CM सैनी ने किया 5000 बॉडी कैमरों का ऐलान

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-says-states-cops-to-get-5000-body-worn-cameras

हरियाणा पुलिस की हर गतिविधि अब होगी रिकॉर्ड, CM सैनी ने किया 5000 बॉडी कैमरों का ऐलान

हरियाणा पुलिस की हर गतिविधि अब होगी रिकॉर्ड cm सैनी ने किया 5000 बॉडी कैमरों का ऐलान

Haryana news: हरियाणा सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में सोचते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है. सरकार अब पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है. प्रदेश का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से ‘बॉडी कैमरा’ से लैस किया जाएगा. अगले वर्ष 5,000 बॉडी कैमरों की खरीद का प्रस्ताव रखा गया है. [caption id="attachment_138826" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी[/caption]

कैमरों से बढ़ेगी पारदर्शिता

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की गतिविधियां बॉडी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड होंगी, जिससे कानून-व्यवस्था की निगरानी मजबूत होगी और शिकायतों के निस्तारण में आसानी आएगी. हरियाणा सरकार का मानना है कि इस कदम से पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी.  [caption id="attachment_138827" align="alignnone" width="1200"]बॉडी कैमरे बॉडी कैमरे[/caption]

7 नए महिला थाने किये जायेंगे स्थापित

हरियाणा सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐलान किया कि सात नए महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पेहोवा में खोला जायेगा. इसके अतिरिक्त साइबर अपराध से निपटने के लिए सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नए साइबर क्राइम पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी. 

नयी जेलों का किया जायेगा निर्माण

बजट के दौरान बताया गया कि आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावी मुकाबले के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) गठित किया जाएगा, तथा गुरुग्राम और पंचकूला में एटीएस के पुलिस थाने स्थापित होंगे, जिनमें महिला कमांडो को भी शामिल किया जाएगा. साथ ही फतेहाबाद, चरखी दादरी और पंचकूला में जिला जेलों का निर्माण होगा, जबकि रोहतक में उच्च सुरक्षा वाली जेल बनाई जाएगी. सरकार के दावों के अनुसार, इससे सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी और बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति होगी. 

विपक्ष ने क़र्ज़ को लेकर बोला हमला

मुख्यमंत्री सैनी ने बजट पेश होने के बाद कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और उद्यमियों सहित सभी वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट को जमीनी हकीकत से दूर बताया और राज्य पर 55 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज होने का आरोप लगाया. इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने भी कर्ज के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की.

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।