हुडा ग्राउंड में गरजे हरियाणा सीएम सैनी, बोले- ‘विपक्ष का एजेंडा शोषण, भाजपा दे रही विकास की गारंटी’

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-roars-at-huda-ground

हुडा ग्राउंड में गरजे हरियाणा सीएम सैनी, बोले- ‘विपक्ष का एजेंडा शोषण, भाजपा दे रही विकास की गारंटी’

हुडा ग्राउंड में गरजे हरियाणा सीएम सैनी बोले- ‘विपक्ष का एजेंडा शोषण भाजपा दे रही विकास की गारंटी’

Haryana news: हरियाणा के जींद जिले में रविवार को आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों कांग्रेस और इनेलो पर जमकर हमला बोला। हुडा ग्राउंड में आयोजित इस रैली में करीब सवा घंटे तक दिए गए अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री सैनी ने शुरुआत में कहा कि कांग्रेस और इनेलो का एजेंडा हमेशा “वोट लो और शोषण करो” रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने अपने शासनकाल में प्रदेश को विकास की दौड़ में पीछे धकेलने का काम किया और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। [caption id="attachment_144744" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा सीएम सैनी हरियाणा सीएम सैनी[/caption]

परिवारवाद और शोषण का लगाया आरोप

सीएम सैनी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनता के वोट का इस्तेमाल केवल अपने परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासनकाल में आम जनता का शोषण हुआ, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का स्पष्ट विजन रखती है।

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति कर रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की नई पहचान बन रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को देशहित में समर्पित और मजबूत नेतृत्व वाला शासक बताया।

रोजगार और विकास के आंकड़े किये पेश

रैली के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में जींद जिले में करीब 15 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने इसे सरकार की विकास और रोजगार नीति का परिणाम बताया। उन्होंने खुद को एक साधारण गरीब परिवार से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह सत्ता में किसी मुखिया की तरह नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में काम कर रहे हैं।

जनता की मांगों को पूरा करने का भरोसा कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा द्वारा रखी गई सभी मांगों को मुख्यमंत्री सैनी ने मंच से ही स्वीकार करते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।