Harshit Rana IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हर्षित राणा को मिल सकता है मौका!

harshit-rana-headingley-test-vs-england-chance

Harshit Rana IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हर्षित राणा को मिल सकता है मौका!

harshit rana ind vs eng इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हर्षित राणा को मिल सकता है मौका

Deepika 1st Vlog After Surgery: व्लॉग में किया बड़ा खुलासा, शोएब ने छुपाई थी ये सच्चाई!

हर्षित राणा को टीम में किया शामिल...?

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम मैनेजमेंट ने पहले टेस्ट से पहले अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है। हालांकि, उन्हें आधिकारिक टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि राणा की गति और उछाल इंग्लैंड की हरी-भरी पिचों पर उपयोगी साबित हो सकती है।

इंग्लैंड लायंस और इंडिया 'A' के लिए खेल चुके हैं राणा..

हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत 'ए' टीम की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मुकाबले खेले। पहले मैच में उन्होंने 27 ओवर में 1 विकेट लेकर 99 रन दिए, और 16 रन भी बनाए। और वे भारतीय टेस्ट टीम के इन्ट्रा-स्क्वॉड मैच का भी हिस्सा रहे।

फर्स्ट क्लास करियर में दमदार प्रदर्शन...

हर्षित ने अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 48 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी औसत 27.79 है। वे बल्लेबाजी में भी उपयोगी रहे हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए।

टेस्ट डेब्यू: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिला पहला मौका...

हर्षित राणा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2 टेस्ट में कुल 4 विकेट लिए, औसत रहा 50.75। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर्थ टेस्ट में रहा, जहां उन्होंने 3/48 की गेंदबाजी की।

भारत को इंग्लैंड में 18 साल से सीरीज जीत का इंतजार...

भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ कप्तान थे। तब से अब तक कई दौरे हुए, लेकिन भारत को जीत की तलाश बनी हुई है।

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम...

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।