Hardoi Samagra Samadhan Diwas: हरदोई जिले की तहसील संडीला में 5 जुलाई 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, विशेष रूप से भूमि विवादों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस
इस आयोजन आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित निस्तारण करने के लिए किया जाता है। तहसील संडीला में आयोजित इस जनसुनवाई में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर नागरिकों ने भूमि विवाद, पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें, और अन्य प्रशासनिक समस्याएं प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। [caption id="attachment_93291" align="alignnone" width="426"]
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील संडीला में जनसुनवाई[/caption]