हापुड़ में बस पर पलटी ट्रक, 6 बारातियों की मौत

hapur-road-accident-truck-overturns-on-bus-6-dead

हापुड़ में बस पर पलटी ट्रक, 6 बारातियों की मौत

हापुड़ में बस पर पलटी ट्रक 6 बारातियों की मौत

Hapur road accident: उत्तरप्रदेश के हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 7 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद के डासना निवासी यूनुस कुरैशी के बेटे की बारात बुलंदशहर के गुलावटी से 12-13 अप्रैल की रात लौट रही थी, तभी तड़के करीब 3 बजे धौलाना-गुलावटी मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

[caption id="attachment_146919" align="alignnone" width="1307"]बस में फंसे लोगों को निकालती पुलिस बस में फंसे लोगों को निकालती पुलिस[/caption]

6 की मौत

बस में कुल 13 बाराती सवार थे। बाकी पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। ट्रक के पलटने पर बस पिचक गई। बस की छत उखड़कर अलग हो गई। अंदर बैठे बाराती दब गए। चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रहे बारातियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। 

[caption id="attachment_146920" align="alignnone" width="1316"]ट्रक के नीचे दबने से पिचकी बस ट्रक के नीचे दबने से पिचकी बस[/caption]

Hapur road accident: कटर से काटकर किया रेस्क्यू

कुछ लोग इस कदर फंस गए थे कि गाड़ी को गैस कटर से काटकर उनको रेस्क्यू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा हापुड़ जिला मुख्यालय से 22 km दूर धौलाना थाने में धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ। SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया- हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ। ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।