Gwalior: मुझे भोला गुर्जर कहते हैं और फिर पिस्टल निकालकर कर दी फायरिंग, स्कूटी न...

gwalior-bhola-gurjar-firing-pinto-park-scooty-dispute

Gwalior: मुझे भोला गुर्जर कहते हैं और फिर पिस्टल निकालकर कर दी फायरिंग, स्कूटी नहीं हटाने का था विवाद

gwalior मुझे भोला गुर्जर कहते हैं और फिर पिस्टल निकालकर कर दी फायरिंग स्कूटी नहीं हटाने का था विवाद

मामूली विवाद से शुरू हुई बात, गोलीबारी पर खत्म

gwalior gurjar dispute: घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब एक युवक ने खुद को ‘भोला गुर्जर’ बताते हुए स्कूटी हटाने की कहासुनी के बाद पिस्टल निकालकर हवा में लगातार 5 गोलियां चला दीं। वारदात के समय बाजार में काफी चहल-पहल थी, जिससे अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

gwalior gurjar dispute: "मैं तो बस फल लेने रुका था"

गोला का मंदिर क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी निवासी छात्र अर्पित शर्मा ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।अर्पित ने बताया कि वह अपने दोस्त के बीमार बेटे को देखने बिड़ला अस्पताल गया था। लौटते समय उसने पिंटो पार्क मार्केट में फल लेने के लिए स्कूटी रोकी। तभी बिना नंबर की सफेद कार से एक युवक आया और स्कूटी हटाने को कहा।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें

gwalior gurjar dispute: स्कूटी हटाने की बात पर भड़का आरोपी, बोला

जब अर्पित ने कहा कि स्कूटी साइड में खड़ी है, तो युवक उग्र हो गया और खुद को ‘भोला गुर्जर’ बताते हुए कार से उतरा।उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और इसके बाद पिस्टल निकालकर हवा में 5 फायर कर दिए।गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

gwalior gurjar dispute: बाजार में मची भगदड़, छात्र भागकर पहुंचा घर

घटना के दौरान मौजूद लोग गोली की आवाज सुनते ही इधर-उधर भागने लगे।
कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भागे, तो कुछ ग्राहक वहीं छिप गए। अर्पित खुद भी डर के मारे मौके से भाग निकला और सीधे अपने घर पहुंचा।उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया, जिन्होंने उसे समझा-बुझाकर थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

gwalior gurjar dispute: गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

सिंहस्थ : 2028 के लिये चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलेबी बनाई एवं शाम की चाय का आनंद लिया

एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय

राज्य

एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय

मध्यप्रदेश में नए ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग का शिलान्यास और केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन हुआ, जिससे रोजगार और विकास में तेजी आएगी।

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, भारी विरोध, जिलाध्यक्ष समेत सभी BJP पार्षदों ने दिया इस्तीफा

राज्य

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, भारी विरोध, जिलाध्यक्ष समेत सभी BJP पार्षदों ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर आशुतोष तिवारी को उतारा, जिससे समर्थकों में भारी विरोध और जाम देखा गया।

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 5 जिलों से 10 युवक हिरासत में

देश-विदेश

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 5 जिलों से 10 युवक हिरासत में

महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 10 युवक हिरासत में लिए गए।

वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

राज्य

वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए नई पहल की है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों का उन्नयन और नए पदों की भर्ती शामिल है।