Gujarat CM in mahakumbh: गुजरात के मुखिया आज संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

gujarat-cm-in-mahakumbh-dip-in-sangam-today

Gujarat CM in mahakumbh: गुजरात के मुखिया आज संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

By:

Ranu

gujarat cm in mahakumbh गुजरात के मुखिया आज संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल गंगा में करेंगे स्नान

Gujarat CM in mahakumbh: खबर प्रयागराज से है जहां आज महाकुंभ का 26वां दिन है, और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं। महाकुंभ की दिव्यता की चर्चा न केवल भारत में,बल्कि दुनियाभर में हो रही है। बतादें की गुरुवार को हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्री महाकुंभ पहुंचे और संगम में स्नान किया। तो वहीं आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियाँ संगम में स्नान करने के लिए पहुंचेंगी।

कई बड़ी हस्तियाँ महाकुंभ में लगा चुकीं है आस्था की डुबकी

बतादें की अब तक महाकुंभ में कई बड़ी हस्तियाँ स्नान कर चुकी हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मणिपुर के मुख्यमंत्री, और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जैसी प्रमुख शख्सियतें शामिल हैं। महाकुंभ की पौराणिक कथा के अनुसार... समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश से कुछ बूंदें धरती के चार प्रमुख स्थानों पर गिरी थीं,जो कि प्रयागराज, उज्जैन,हरिद्वार और नासिक हैं। इन स्थानों पर कुंभ मेला आयोजित होता है। इस समय जब गुरु वृषभ राशि और सूर्य मकर राशि में होते हैं, तब कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित किया जाता है।

39 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं महाकुंभ में डुबकी

Gujarat CM in mahakumbh: महाकुंभ में अब तक 39 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। बसंती पंचमी के मौके पर डेढ़ करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में शाही स्नान कर चुके हैं। इस मौके पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास भी कर रहे हैं, जो महाकुंभ की भव्यता और धार्मिक महत्व को और भी बढ़ा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।