Manager Shashi React Govinda Relationship: मैनेजर ने गोविंदा और सुनीता के बीच चल...

govinda-manager-shashi-react-on-govinda-personal-life

Manager Shashi React Govinda Relationship: मैनेजर ने गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहें अनबन की बताई सच्चाई!

manager shashi react govinda relationship मैनेजर ने गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहें अनबन की बताई सच्चाई

Manager Shashi React Govinda Relationship: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले साल से उनकी तलाक की खबरे आ रही हैं। कहा जा रहा है, दोनों के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में अब इस पर गोविंदा के मैनेजर शशइ सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है।

गोविंदा की लाइफ को लेकर मैनेजर ने क्या कहा?

एक मीडिया एजेंसी से गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बातचीत के दैरान कहा कि- 'गोविंदा ने ऐसी कौनसी 2-4 शादियां कर ली हैं, जो इतना बवाल मचा हुआ है। रोमांस को लेकर किसके बारे में खबरें नहीं छपती हैं? सभी के बारे में कुछ ना कुछ आता ही रहता है। ये थोडी सी कुछ घरेलू हवा है, जिसके चलते इतना तूफान मचा है। क्यों है, क्या है, ये जब आप लोगों से गोविंदा मिलेंगे तब वो बताएंगे।'

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में चल रही अनबन पर दिया रिएक्शन

शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता के बीच कथित अनबन की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि- 'मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनिता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान रख रहे हैं। ये अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं।' आगे कहा कि- 'बहुत दुख होता है जब उनके बारे में कोई कुछ कहता है। भगवान करे उनकी (गोविंदा) जिंदगी में सबकुछ अच्छा हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चले। वो फिर से आएं, काम करें और नई शुरुआत करें। वो काम में वापस आने के रास्ते पर भी हैं। एक-दो फिल्मों की हमारी प्लानिंग चल रही है। खुद का होम-प्रोडक्शन भी शुरू कर रहे हैं। देखते हैं कौनसी पहले शुरू हो जाती है। हम शुरू करेंगे और वो काम भी करेंगे।'

कुछ दिन पहले सुनीता अहूजा का आया था बयान

‘2026 में भगवान गोविंदा को समझदारी दें’ – सुनीता हाल हि में एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने कहा कि- ‘2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल था, क्योंकि उस समय हमारी फैमिली लाइफ में काफी परेशानियां चल रही थीं। मैं गोविंदा के बारे में भी कई बातें सुन रही थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं हमेशा कहती हूं कि हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। यह सब बहुत गलत और दुखद था। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही समझदारी दें।’

‘लड़कियों को सुगर डैडी चाहिए..’! – सुनीता

‘देखो, मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं, और मैंने हमेशा यही कहा है कि ऐसी बातों से बच्चे परेशान होते हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उम्र नहीं है। आजकल क्या होता है, जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है, जो उनका खर्च चलाए। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे? फिर फंसा लेंगी, बाद में ब्लैकमेल करेंगी, ऐसी बहुत लड़कियां आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो।’

गोविंदा के अफेयर को लेकर सुनीता ने क्या कहा?

‘तुम्हारी एक अच्छी फैमिली है, सुंदर बीवी है, दो बड़े बच्चे हैं। 63 की उम्र में यह सब नहीं किया जा सकता। जवानी में किया हो तो ठीक है, जवानी में हम सब गलतियां करते हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं। तुम्हें टीना (बेटी) की शादी करानी है, यश का करियर है, इन पर ध्यान दो। अगर मुझे पक्का सबूत मिला, तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी।’ फिर गोविंदा ने दिया था रिएक्शन गोविंदा ने कहा कि- ‘मेरे एक मित्र ने कहा था गोविंद (गोविंदा) तुम्हारे साथ थोड़ी सी साजिश चल रही है, आज नहीं सालों से चल रही है। उससे तुम कैसे बाहर निकलोगे, मैंने कहा देखिए एक साल, दो साल, 4-5 साल, 9-10 साल योग होते हैं, पूजा प्रार्थना किया करते हैं, यज्ञ करवाते हैं। पर जब 24-15 साल से वार्तालाप आगे निकलता है तो वो योग नहीं प्रयोग होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि- ‘किसी की सोची समझी साजिश में घर परिवार आ जाता है, डर जाते हैं लोग, वो सभी गोविंदा नहीं हैं। फिर थोड़ा सा अलगाव नजर आ जाता है। पर मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे तो वो (सुनीता) बहुत जहीन हैं, पढ़ी-लिखी हैं वो, भाषा में गलत नहीं होता कुछ।’ गोविंदा का ऑडियो बयान सेहत में सुधार, डॉक्टरों और फैंस का जताया आभार
‘ऐसा मत सोचिएगा कि मै रो रहा हूं…’ – गोविंदा
एक्टर ने आगे कहा कि- ‘पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं, कभी-कभी हम मुंह नहीं खोलते, तो कमजोर नजर आते हैं या ऐसा लगता है कि ये दुष्ट होंगे। आज मैं उत्तर दे रहा हूं। मुझे ये कहा गया था कि इसमें आपके घर परिवार के लोग यूज हो सकते हैं। उन्हें ये पता नहीं चलेगा कि वो एक बड़ी साजिश के तहत यूज हो रहे हैं। जिसमें आदमी को पहले परिवार से तोड़ा जाता है, काम से तोड़ा जाता है। काम से तोड़ा ही गया है, मेरी फिल्मों को मार्केट नहीं मिली। ऐसा मत सोचिएगा कि मैं रो रहा हूं। मैं भी बहुत सारी फिल्में छोड़ चुका हूं, इसलिए मैं रोना नहीं रोता हूं।’ ‘लेडीज की सोच अलग होती है..’ – गोविंदा गोविंदा ने कहा कि- ‘वो कहा करती हैं कि जो आपको चाहिए वो मिलता नहीं है, जो आपको मिलता है वो आपको चाहिए नहीं। घर कैसे चलेगा। तो लेडीज की सोच अलग होती है। परंतु वो कभी ये नहीं सोच सकती कि एक बहुत बड़ी साजिश के तहत आपको ओपनिंग बैट्समैन के रूप में मैदान में उतार दिया गया है। फिर उसके बाद समाज में बदनाम कर देना। ऐसी चीजें थोप देना।’

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”