आज सोना चढ़ा, चांदी गिरी: सोना 73,505 रुपये

gold-silver-rate-today

आज सोना चढ़ा, चांदी गिरी: सोना 73,505 रुपये

By:

Ranu

आज सोना चढ़ा चांदी गिरी सोना 73505 रुपये

चांदी 286 रुपये गिरकर 88,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर

आज यानी 17 सितंबर को सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 16 रुपये बढ़कर 73,505 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पहले इसकी कीमत 73,489 रुपये प्रति दस ग्राम थी.

gold.

चांदी में आज गिरावट है. यह 286 रुपये गिरकर 88,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. इससे पहले चांदी की कीमत 88,314 रुपये थी. इस साल मई में सोना 74,222 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, 29 मई को चांदी की कीमत 94,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,800 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,040 रुपये है.
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,650 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,890 रुपये है.
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,650 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,890 रुपये है.
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,650 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,890 रुपये है.
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,700 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,940 रुपये है.


इस साल अब तक 10,000 रुपये बढ़ चुका है सोना

IBJA के मुताबिक, इस साल अब तक सोने की कीमत 10,153 रुपये बढ़ चुकी है. 1 जनवरी को सोने की कीमत 63,352 रुपये थी, अब यह 73,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 73,395 रुपये से बढ़कर 88,028 रुपये हो गई है। इस साल अब तक सोना 10,153 रुपये मजबूत हो चुका है

साल के अंत तक 78 हजार रुपये तक जा सकता है सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी में तेजी की संभावना है। इस साल सोने की कीमत 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है. चांदी भी एक लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है.

silver

gold silver rate today

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।