Durg Girlfriend Murder: अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या!

girlfriend-murder-boyfriend-arrested-affair-suspect-durg

Durg Girlfriend Murder: अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या!

durg girlfriend murder अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Durg Girlfriend Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बॉयफ्रेंड ने दूसरे से अफेयर चलने के शक होने पर गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रैंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

कॉलेज में हुई थी दोस्ती फिर बने प्रेमी

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। यूनेश्वरी पुलगांव में किराए के मकान में रहती थी, जबकि कार्तिक सुभाष नगर में किराए के कमरे में रहता था।

[caption id="attachment_147714" align="alignnone" width="1339"]मृतका मृतका[/caption]

अफेयर का शक बना हत्या की वजह

कार्तिक को यूनेश्वरी पर शक था कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शुक्रवार (17 अप्रैल) को दोपहर करीब 1 बजे कार्तिक यूनेश्वरी को अपने कमरे पर ले गया। वहां फिर से इसी मुद्दे पर दोनों में जोरदार बहस छिड़ गई।

[caption id="attachment_147713" align="alignnone" width="1611"]आरोपी आरोपी[/caption]

गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर बताया कि “गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है, उठ नहीं रही है।” डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तो युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कार्तिक राम साहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। कमरे की स्थिति और अन्य परिस्थितियों से भी हत्या की पुष्टि हो चुकी है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  Also Read- Jhansi Women Suicide: रेल्वे टेक्नीशियन की पत्नी ने किया सुसाइड!

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।