Yogi Mango: ढाई किलो का ‘योगी आम’ देख हक्का-बक्का हुए सीएम योगी, बोले- शान है यूपी की

giant-yogi-mango-surprises-cm-yogi-at-lucknow-mango-festival

Yogi Mango: ढाई किलो का ‘योगी आम’ देख हक्का-बक्का हुए सीएम योगी, बोले- शान है यूपी की

yogi mango ढाई किलो का ‘योगी आम’ देख हक्का-बक्का हुए सीएम योगी बोले- शान है यूपी की

लखनऊ महोत्सव में छाया ‘योगी आम’

giant yogi mango surprises: राजधानी लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव इस बार एक बेहद खास आम की वजह से चर्चा में रहा। इस आम का नाम ‘योगी आम’ रखा गया है, जिसका वजन ढाई से तीन किलो तक है। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आम को देखा तो मुस्कुरा उठे और बोले, "इतने बड़े आम देखकर आश्चर्य होता है न..."। उन्होंने कहा कि यह आम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक बाजार में पहचान भी दिला रहा है।

दो देशों के लिए हुआ आम का एयर कार्गो

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान दो देशों के लिए आमों का एयर कार्गो रवाना किया गया है। सरकार की सब्सिडी योजना की मदद से किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के बीच किसानों ने तकनीक का शानदार उपयोग किया है, जो सराहनीय है।

आम की विविध किस्मों का किया निरीक्षण

सीएम योगी ने महोत्सव में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उत्तर प्रदेश की प्रमुख आम किस्मों की जानकारी ली। इनमें लखनऊ की दशहरी, वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का गवर्जीत, बस्ती का आम्रपाली और मेरठ-बागपत का रटोल शामिल रहे। उन्होंने किसानों और बागवानों की मेहनत की सराहना की।

सरकार की नीतियों से मजबूत हुआ कृषि क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले राज्य की जीडीपी में कृषि और उद्यानिकी का योगदान 25-30% था, जो अब और सशक्त हुआ है। सरकार की योजनाओं और नीतियों ने इस क्षेत्र को नया जीवन दिया है। अर्जुन सहायक, बांध सागर और सरयू नहर जैसी परियोजनाएं जल संकट दूर कर चुकी हैं।

तीन फसलों की तरफ बढ़ते किसान: giant yogi mango surprises

Yogi Mango: सीएम योगी ने बताया कि अब किसान साल में तीन फसलें लेने में सक्षम हो गए हैं। उन्होंने हरदोई, कानपुर और औरैया का उदाहरण देते हुए कहा कि मक्का की खेती से किसान प्रति एकड़ एक लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं। यह डबल इंजन सरकार की नीतियों और तकनीकी सहयोग का परिणाम है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।