GG vs MI WPL Live: इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त, क्या गुजरात ले पाएगी बदला?

gg-vs-mi-wpl-live-today-match-updates

GG vs MI WPL Live: इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त, क्या गुजरात ले पाएगी बदला?

gg vs mi wpl live इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त क्या गुजरात ले पाएगी बदला

GG vs MI WPL Live: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच मुकाबला होगा। यह मैच 30 जनवरी यानी की आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।

GG vs MI WPL Live: पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों का स्थान

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस टीम दोनों ने अब तक इस सीजन में 7-7 मैच खेले हैं, जिसमें से गुजरात को 7 में से 4 में जीत औऱ 3 मैच में हार मिली। वहीं मुंबई टीम ने 7 में से 3 मैच में जीत दर्ज की और 4 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मुंबई टीम 6 अंक से पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है, वहीं गुजरात टीम 8 अंको से दूसरे नंबर पर है। Also Read-RCB vs UP WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में की एंट्री!

GG vs MI WPL Live: दोनों टीमों का हेड टू हेड

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए, जिनमें से मुंबई इंडियंस ने सभी 8 मुकाबले में बाजी मारी, जबकि गुजरात जायंट्स को अब तक मुंबई के खिलाफ एक भी जीत नहीं मिली है। Also Read-MI vs GG WPL 2026: WPL में मुंबई के हाथों गुजरात को मिली पहली हार!

कहां देख सकते हैं मैच?

विमेंस प्रीमियर लीग का मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ। गुजरात जायंट्स एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम,भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।