MP NEWS : बैतूल–इटारसी हाईवे का हाल बेहाल,मंत्री नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी

gadkari-angry-baitul-itarsi-highway-condition-2025

MP NEWS : बैतूल–इटारसी हाईवे का हाल बेहाल,मंत्री नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी

mp news  बैतूल–इटारसी हाईवे का हाल बेहालमंत्री नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी

Baitul Itarsi Highway Condition 2025 : बैतूल–इटारसी हाईवे की जर्जर हालत को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। बैतूल जिले के चुरना में निजी दौरे के दौरान उन्होंने इस हाईवे की खराब स्थिति देखी, जिसके बाद नई दिल्ली में आयोजित CII नैशनल कॉन्फ्रेंस में गडकरी ने अधिकारियों से सख्त सवाल किए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा कि क्या उन्हें ठेकेदार से महीने में ‘हफ्ता’ मिल रहा है और क्या रिपेयर के नाम पर केवल कागज़ों में एंट्री हो रही है। गडकरी ने बताया कि हाईवे की खराब हालत के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर और रीजनल ऑफिसर जिम्मेदार होंगे और जिन अफसरों ने लापरवाही की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

गडकरी का सख्त रुख

नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर लोग सड़क की स्थिति की शिकायत कर रहे हैं, जिनमें हादसों में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना नहीं है, बल्कि देश के विकास का रास्ता बनाना है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि के दौरान ठेकेदार की जगह अधिकारियों पर निगरानी रखी जाएगी और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का प्रमोशन रोका जाएगा। READ MORE :फिर कन्वर्जन का मामला, मुफ्त इलाज के बहाने धर्म बदलने की कोशिश

अधिकारियों पर कार्रवाई

गडकरी ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PD) और रीजनल ऑफिसर (RO) को जवाबदेह ठहराया और स्पष्ट कहा कि उन्होंने दोनों को बुलाकर रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि क्या उन्हें ठेकेदार की तरफ से रिश्वत मिल रही है। बैतूल से इटारसी के बीच करीब आठ किलोमीटर सड़क बंद होने की बात करते हुए उन्होंने इस समस्या को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए।

सड़क का हाल बेहाल 

बैतूल-इटारसी फोरलेन रोड की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाएं और आवागमन की कठिनाइयां बढ़ गई हैं। लोग सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन लंबे समय से सुधार नहीं हो सका। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दल भी सड़क की स्थिति को लेकर गडकरी को ज्ञापन दे चुके हैं।

सख्त कदमों की तैयारी

गडकरी ने कहा, कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंत्रालय के सचिव को इस संदर्भ में रिपोर्ट भेजी है और समस्या के समाधान के लिए टीम गठित की गई है।      

संबंधित सामग्री

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

राज्य

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर दी और शवों को मंदिर में दफनाया। 19 दिन बाद शव बरामद हुए, महंत फरार।

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।