Floods in Telangana-Andhra : भारी बारिश और बाढ़ से 33 की मौत, पिछले 30 सालों में ऐसी बाढ़ नहीं आई है

floods-in-telangana-andhra-33-dead-432-trains-canceled

Floods in Telangana-Andhra : भारी बारिश और बाढ़ से 33 की मौत, पिछले 30 सालों में ऐसी बाढ़ नहीं आई है

floods in telangana-andhra  भारी बारिश और बाढ़ से 33 की मौत पिछले 30 सालों में ऐसी बाढ़ नहीं आई है 

432 ट्रेनें रद्द, आज 21 राज्यों में बारिश की संभावना है 

Floods in Telangana-Andhra : आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। दोनों राज्यों में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 आंध्र प्रदेश और 16 तेलंगाना के थे। सोमवार दोपहर तक 432 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 139 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।

50 साल में ऐसी बर्बादी नहीं देखी

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उन्होंने अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में ऐसी बर्बादी देखी। पिछले तीन दिनों की बारिश ने चक्रवाती तूफान हुदहुद और तितली से ज्यादा नुकसान किया है। राज्य में करीब 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

Floods in Telangana Andhra 33 dead 432 trains canceled

 एसडीआरएफ की 20 टीमें और एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात की गईं, जो राज्य के विजयवाड़ा, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, एलुरु, पलानाडु, बापटला और प्रकाशम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। आज 35 और ड्रोन तैनात किए जाएंगे। नावों, ट्रैक्टर और वैन से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। दूरदराज के इलाकों के लिए 6 हेलिकॉप्टरों की मदद ली जाएगी।  

 मौसम विभाग ने 3 सितंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 8 जिलों में 100 से अधिक सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एनएच-707 सहित 109 सड़कें बंद रहीं। मौसम विभाग ने  3 सितंबर को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू और किन्नौर में बारिश, आंधी और बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाढ़ की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है।

Floods in Telangana Andhra 33 dead 432 trains canceled 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

राज्य

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी। 12 जिलों में खतरा, स्कूल बंद और राहत कार्य तेज।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

राज्य

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बढ़ते धमकियों के मामलों के बीच, चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है.

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।