Fire:भोपाल के मिलन रेस्टोरेंट में भीषण आग,10 दमकलों ने पाया आग का काबू

fire-bhopal-ke-milan-resturant-me-aag

Fire:भोपाल के मिलन रेस्टोरेंट में भीषण आग,10 दमकलों ने पाया आग का काबू

By:

Ranu

fireभोपाल के मिलन रेस्टोरेंट में भीषण आग10 दमकलों ने पाया आग का काबू

Fire: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं थम नहीं रही.जहां हाल ही में राजधानी भोपाल के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई.आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है.गनीमत रही इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई.

Fire:दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

ये आग भोपाल के एमपी नगर स्थित भामाशाह टॉवर के चौथे फ्लोर पर एक कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर गोविंदपुरा, फतेहगढ़, माता मंदिर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से 10 दमकलें मौके पर पहुंची थी।

Read More- CM Mohan Yadav: ‘मोहन यादव’ हैं तो मुमकिन हैं…एक विजनरी नेता की अनटोल्ड स्टोरी

Fire: शार्ट-सर्किट बताई जा रही वजह

प्रारंभिक जांच में शार्ट-सर्किट से आग लगना सामने आया है। जहां आग लगी थी उस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर मिलन रेस्टोरेंट है। जब आग लगी तब वह बंद था। आग लगने की सूचना पर रेस्टोरेंट के डायरेक्टर प्रदीप सोनी मौके पर पहुंच गए। भामाशाह टॉवर मिलन रेस्टोरेंट के चौथे फ्लोर पर लगी आग पर रात डेढ़ बजे काबू पा लिया गया। आग पूरी तरह बुझाने के लिए बाद में टैंकरों से पानी डाला गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट के ऑनर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ महिलाएं प्रार्थना करतीं नजर आईं।

Read More- Babar Azam 2024: पाकिस्तानी कप्तान हैं “नाकाम” भाई? इस एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात

Fire: इलाके की बिजली बंद की

आग बुझाने के लिए इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। दूसरी ओर, दमकलें और टैंकर आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग लगने के चलते इलाके में हड़कंप की स्थिति है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इससे पुलिस को भी भीड़ नियंत्रित करना पड़ रही है।

https://youtube.com/shorts/3hCF-t4sUmY?feature=share

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।