शंभू बॉर्डर पर किसान ने की खुदकुशी, खनौरी बॉर्डर पर गीजर फटने से जला किसान

farmer-commits-suicide-at-shambhu-border

शंभू बॉर्डर पर किसान ने की खुदकुशी, खनौरी बॉर्डर पर गीजर फटने से जला किसान

शंभू बॉर्डर पर किसान ने की खुदकुशी खनौरी बॉर्डर पर गीजर फटने से जला किसान

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर

शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान एक किसान ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। किसानों के अनुसार किसान ने गुरुवार सुबह लंगर स्थल के पास सल्फा लिया था। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्हें तुरंत मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

किसान रेशम सिंह तरनतारन जिले के पहुविंड के रहने वाले थे। किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम शंभू-खनौरी सीमा पर 11 महीने के आंदोलन के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने को लेकर वह सरकार से नाराज हैं।

Farmer commits suicide at Shambhu border

इससे पहले 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बात से नाराज था कि उसे उस दिन दिल्ली नहीं जाने दिया गया। करीब चार दिन बाद पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

खनौरी बॉर्डर पर किसान जला

खनौरी बॉर्डर पर आज गीजर फटने से एक किसान झुलस गया। उन्हें पटियाला के समाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उसके हाथ-पैर जल गए हैं।

दल्लेवाल को बोलने में परेशानी  

खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है। आज उनके अनशन का 45वां दिन है। दल्लेवाल का बीपी लगातार घट रहा है। ऐसे में वे अब किसी से नहीं मिलेंगे।

बुधवार को दल्लेवाल के मेडिकल बुलेटिन के बारे में बताते हुए डॉक्टरों ने कहा कि उनका रक्तचाप काफी गिर गया है। रक्तचाप को थोड़ा स्थिर करने के लिए उसके पैरों को ऊंचा रखना पड़ता है। उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही है। बुधवार को वह पूरे दिन अपनी ट्रॉली में ही रहे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।