Eng vs Ind Test Series:'केएल राहुल ने कहा – “देश मेरे बच्चे से पहले”, DC कोच का बड़ा खुलासा!

eng-vs-ind-test-series-kl-rahul-statement

Eng vs Ind Test Series:'केएल राहुल ने कहा – “देश मेरे बच्चे से पहले”, DC कोच का बड़ा खुलासा!

eng vs ind test seriesकेएल राहुल ने कहा – “देश मेरे बच्चे से पहले” dc कोच का बड़ा खुलासा

Eng vs Ind Test Series: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिससे वह सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। हालांकि, इस टेस्ट में भारत की ओर से 5 शतक लगे, जिनमें एक अहम शतक केएल राहुल ने दूसरी पारी में ठोका। Read More: ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू! राहुल फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड सीरीज से पहले ही उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच में भारत ए की ओर से शतक जड़ा था।

Eng vs Ind Test Series: हेमंग बदानी का खुलासा – “देश पहले, परिवार बाद में”

इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने केएल राहुल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राहुल ने निजी जीवन की बड़ी जिम्मेदारी के बावजूद देश को प्राथमिकता दी।

हेमंग बदानी ने एक इंटरव्यू में कहा -

“मुझे यह बात बहुत पसंद आई कि केएल राहुल ने कहा कि मैं जल्दी इंग्लैंड जाना चाहता हूं और साइड गेम खेलना चाहता हूं। शतक की बात बाद की है, सबसे अहम है उनका इरादा। टीम के साथ जल्दी पहुंचना, तैयार रहना, ये सब मायने रखता है। वह एक यंग पिता हैं और उनकी नवजात बेटी इवाराह शुरू में उनके साथ ट्रैवल नहीं कर रही थी। उनके लिए यह कहना कि मेरे बच्चे से पहले देश, बहुत बड़ा फैसला है।”

साइड गेम खेलने का लिया फैसला...

बदानी ने बताया कि राहुल चाहते तो सीधा टेस्ट मैच ही खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने पहले इंग्लैंड जाकर अभ्यास मैच खेलने का फैसला किया।
“वह आसानी से कह सकते थे कि मैं साइड गेम नहीं खेलूंगा और सीधे टेस्ट खेलूंगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह दिखाता है कि उन्हें टीम की कितनी परवाह है। उन्होंने कहा था कि वह जल्दी इंग्लैंड पहुंचना चाहते हैं क्योंकि उन्हें भारतीय टीम की चिंता है। मैंने उनकी आंखों और शब्दों में भूख देखी। रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में राहुल सबसे सीनियर बल्लेबाज हैं और उन्होंने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।” भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद, केएल राहुल का विकेट बना चर्चा का विषय

राहुल बने टीम इंडिया की उम्मीद...

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरहाजिरी में केएल राहुल न सिर्फ सीनियर बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, बल्कि इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में टीम के स्तंभ बनकर उभरे हैं। उनके बलिदान और समर्पण की यह कहानी फैंस को भी प्रेरित कर रही है। अब निगाहें सीरीज के बाकी मैचों पर हैं, जहां टीम इंडिया की वापसी के लिए राहुल की फॉर्म और उनका अनुभव बेहद अहम साबित हो सकता है।  

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।