दुर्ग-भिलाई में हनीट्रैप से किडनैपिंग: मामा के बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला भांजा

durg-kidnapping-case-nephew-mastermind-arrested

दुर्ग-भिलाई में हनीट्रैप से किडनैपिंग: मामा के बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला भांजा

दुर्ग-भिलाई में हनीट्रैप से किडनैपिंग मामा के बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला भांजा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज अपहरण मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें 16 वर्षीय किशोर को हनीट्रैप के जरिए फंसाकर किडनैप किया गया। इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि साजिश का मास्टरमाइंड पीड़ित का सगा भांजा ही निकला।पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है और युवती समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर जाल में फंसाया

आरोपियों ने योजना के तहत एक युवती को शामिल किया, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए नाबालिग से संपर्क किया।करीब 4-5 दिनों तक बातचीत कर उसे विश्वास में लिया गया और फिर मिलने के बहाने अमलेश्वर के तिरंगा चौक बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया।

1 करोड़ की फिरौती की मांग

अपहरण के करीब 45 मिनट बाद पीड़ित के पिता को कॉल कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाया जाएगा।इसके बाद एक कॉल में नाबालिग से भी बात कराई गई, जिसमें उसने रोते हुए अपने पिता से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में मिली।धमतरी पुलिस के सहयोग से अर्जुनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने के लिए सड़क पर जेसीबी लगाकर रास्ता ब्लॉक किया गया।जांच के दौरान कार से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। बाद में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

भांजे ने रची पूरी साजिश

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी संजय साहू (25) ने इस पूरे अपहरण की साजिश रची थी। उसे अपने मामा की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी, जिसके चलते उसने फिरौती के लिए यह प्लान बनाया।उसने अपने साथियों और एक युवती को शामिल कर पूरी योजना बनाई। युवती ने नाबालिग को हनीट्रैप में फंसाने की भूमिका निभाई।

5 आरोपी गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शैलेंद्र लहरे, रविंद्र लहरे उर्फ नानू, कृष्णा साहू उर्फ करन, संजय साहू और हेमपुष्पा साहू शामिल हैं।आरोपियों के कब्जे से एक कार और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।