Duleep Truohy 2025 Team: केएल राहुल और सिराज की होगी टीम में एंट्री, BCCI ने दिया सख्त आदेश...

duleep-trophy-2025-team-kl-rahul-mohammed-siraj-bcci-strict-order

Duleep Truohy 2025 Team: केएल राहुल और सिराज की होगी टीम में एंट्री, BCCI ने दिया सख्त आदेश...

duleep truohy 2025 team केएल राहुल और सिराज की होगी टीम में एंट्री bcci ने दिया सख्त आदेश

US Open 2025 Women’s Singles: सबालेंका, गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास?

BCCI का ईमेल कर दिए निर्देश...

पिछले हफ्ते BCCI के जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशंस) अभय कुरुविला ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को ईमेल भेजा। इसमें कहा गया कि-  "दलीप ट्रॉफी की प्रतिष्ठा बनाए रखने और टूर्नामेंट की अच्‍छी क्‍वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि वर्तमान में उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का चयन उनकी संबंधित जोनल टीमों के लिए किया जाए, क्षेत्रीय संयोजकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया जाए।"

पिछले साल भी लागू हुआ था नियम...

BCCI ने पिछले साल ही यह नियम बनाया था कि सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को IPL से ज्यादा घरेलू टूर्नामेंट को महत्व देने के लिए प्रेरित करना था। इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी बोर्ड ने इस नियम को दोहराया।

राज्य संघों की चिंता...

कई राज्य क्रिकेट संघों का मानना है कि बड़े खिलाड़ियों के सीधे शामिल होने से रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि सीनियर खिलाड़ियों को दलीप या देवधर ट्रॉफी की बजाय इंडिया-ए या बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में खेलना चाहिए।

साउथ जोन का असमंजस...

साउथ जोन ने 27 जुलाई को अपनी दलीप ट्रॉफी टीम का ऐलान कर दिया था और तिलक वर्मा को कप्तान बनाया था। उस वक्त BCCI का यह आदेश नहीं आया था। अब कुरुविला के ईमेल के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ जोन अपनी टीम में बदलाव करता है या नहीं।

दलीप ट्रॉफी की संभावित टीम...

इस बार दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। ऐसे में टूर्नामेंट का स्तर और रोमांच दोनों और बढ़ने वाले हैं।

नियम का उल्लंघन करने पर चयन से बाहर...

BCCI ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी खिलाड़ी उपलब्ध होने के बावजूद अगर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेता, तो उसे चयन के लिए नहीं माना जाएगा। केवल राष्ट्रीय कोच और चयन समिति के अध्यक्ष की अनुमति मिलने पर ही खिलाड़ी को आराम दिया जा सकेगा।

संबंधित सामग्री

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

राज्य

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर वीडियो बनाया और उसे परिजनों को भेजा। पत्नी के विवाहेतर संबंध के शक में हत्या की गई।

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

राज्य

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट की तथ्यात्मकता को चुनौती दी, भ्रामक जानकारी और पुरानी संपत्ति के मूल्यांकन पर प्रश्न उठाए।

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

देश-विदेश

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

भारतीय संसद ने पेपर लीक रोकथाम और 'वंदे मातरम' के अपमान पर सख्त कानूनों को मंजूरी दी, जिससे परीक्षा प्रणाली और राष्ट्रीय सम्मान में सुधार की उम्मीद है।

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

राज्य

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कृषि मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।