गुरु की प्रेरणा और मार्ग दर्शन से दतिया के दिनेश ने बनाया नेशल रिकॉर्ड

dinesh-of-datia-made-national-record-with-gurus-inspiration-and-guidance

गुरु की प्रेरणा और मार्ग दर्शन से दतिया के दिनेश ने बनाया नेशल रिकॉर्ड

गुरु की प्रेरणा और मार्ग दर्शन से दतिया के दिनेश ने बनाया नेशल रिकॉर्ड

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के दतिया परिसर में पत्रकारिता के विद्यार्थी दिनेश कुशवाहा ने भारत के 28 राज्यों के सभी जिलों के नाम तेज गति से केवल पांच मिनट और 58 सेकण्ड में बोलकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। दतिया के रहने वाले दिनेश इस प्रकार का कारनामा करने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं। आईबीआर भारतीयों की असाधारण उपलब्धियां को मान्यता देने वाली एक संस्था है। यह भारतीय रिकॉर्ड का क्यूरेटर और संरक्षक है।

दिनेश कुशवाहा ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया

दतिया शहर में राजघाट कॉलोनी में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थी दिनेश कुशवाहा ने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने भारत के 28 राज्यों के सभी जिलों के नामों को कंठस्थ कर लिया है और मात्र 5 मिनट और 58 सेंकड में भारत के सभी जिलों के नामों को फर्राटे से बोल देते है। इनकी इस असाधारण उपलब्धि के चलते दिनेश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। दिनेश कुशवाहा अपनी इस असाधारण उपलब्धि का सारा श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. नितिन भगौरिया को देते है। दिनेश ने कहा कि डा. नितिन भगौरिया ने ही उनके इस अनोखी कला को पहचाना और इडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया

डा. नितिन भगौरिया ने कहा कि शिक्षक चाहते है कि उनका विद्यार्थी उनसे आगे निकले और उनसे ज्यादा तरक्की करे। दिनेश को अब लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे। पत्रकारिता विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. कपिल राज चन्दौरिया ने दिनेश की इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि दिनेश ने दतिया के साथ माखनलाल विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के स्टाफ शिवदत्त शर्मा, सुनील कस्यप, दिपांशु साहू, सुश्री एस.राठौर, दिनेश कुशवाहा, राहुल शर्मा, अंकित मुवेल और वी. रवि ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।