Diljit With Big B Video: दिलजीत दोसांझ का अमिताभ बच्चन के साथ भावुक वीडियो वायरल...

diljit-dosanjh-amitabh-bachchan-emotional-video-viral

Diljit With Big B Video: दिलजीत दोसांझ का अमिताभ बच्चन के साथ भावुक वीडियो वायरल...

diljit with big b video दिलजीत दोसांझ का अमिताभ बच्चन के साथ भावुक वीडियो वायरल

Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन…

एंट्री के साथ ही सिंगर ने जीता दिल...

शो में एंट्री करते ही दिलजीत दोसांझ ने अपने हिट गाने 'मैं हूं पंजाब' की धुन पर माहौल बना दिया । इसके बाद उन्होंने मंच पर पहुंचकर अमिताभ बच्चन के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। बिग बी ने भी उठकर उन्हें गले लगाया। दर्शकों ने इस पल को देखकर जोरदार तालियां बजाईं।

बिग बी ने कहा- 'पंजाब का पुत्तर'

वीडियो में KBC होस्ट अमिताभ बच्चन दिलजीत का परिचय करवाते हुए कहते हैं - “पंजाब के पुत्तर दिलजीत दोसांझ का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।”

इस सम्मान से भावुक हुए दिलजीत ने कहा –

“सर, आप बहुत प्यारे हो।” इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘खुदा गवाह’ का गाना गाकर माहौल और भी सुरीला बना दिया।

जीती रकम करेंगे दान...

दिलजीत ने पहले ही अपने सोशल मीडिया लाइव में बताया था कि उन्होंने KBC की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने ऐलान किया कि- “मैंने KBC में जितनी भी रकम जीती है, वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दान कर दूंगा।” हालांकि वह पूरा गेम नहीं खेल पाए, क्योंकि समय समाप्त होने की वजह से उन्हें खेल बीच में छोड़ना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial

KBC एपिसोड में हुआ खास ऐलान...

शो में एक QR कोड सिस्टम भी लागू किया गया, जिसके जरिये दुनिया भर से लोग दान कर सकते थे। दिलजीत ने इस पहल की सराहना की और इसे “बहुत अच्छी सोच” बताया।

फैंस ने दिया प्यार भरा रिस्पॉन्स...

दिलजीत की इस विनम्रता से फैंस काफी प्रभावित हुए। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा – “ये वही क्रॉसओवर है जिसका हमें इंतजार था।” दूसरे ने कहा – “उस शख्स का सम्मान करो जिसने पंजाबी को दुनिया में पहचान दिलाई।” एक और फैन ने कमेंट किया – “दिलजीत आप ने हमें गर्व महसूस कराया।”

कब ऑन-एयर होगा एपिसोड?

यह स्पेशल एपिसोड 31 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि दिलजीत ने कितनी रकम जीती, लेकिन शो से उनके इस जज्बे ने सबका दिल जीत लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो...

दिलजीत दोसांझ फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सान्या मल्होत्रा के साथ ‘चार्मर’ म्यूजिक वीडियो में काम किया। मानुषी छिल्लर के साथ उनका गाना ‘कुफर’ भी काफी पसंद किया गया। अब जल्द ही वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और वरुण धवन के साथ नजर आएंगे।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।