हाल हि में, 9 मार्च को चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था। जिनकी फोटोज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई, तब से चहल का नाम आरजे महवाश से जोड़ा जा रहा है। इस बीच धनश्री ने चहल और अपनी पुरानी तस्वीरों को फिर से रिस्टोर कर दिया हैं।View this post on Instagram
चहल का आरजे के साथ आफेयर के बीच, धनश्री..
चहल और महवश की तस्वीरें वायरल होने के बाद, सभी अटकलें लगा रहें हैं कि चहल और आरजे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बीच धनश्री ने युजवेंद्र के साथ की अपनी सभी फोटो जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया से हटा दी थी वापस रिस्टोर कर दी है।
दरअसल, पिछले साल धनश्री ने चहल के साथ अपनी सभी तस्वीरें और वीडियो को आर्काइव कर दिया था, जिससे दोनों के बीच दरार या अलगाव की अफवाहों को बल मिला। यहां तक कि 2020 की उनकी शादी की तस्वीरें भी अब उनके अकाउंट पर नहीं थीं।
फैंस ने दिया रिएक्शन
धनश्री के चहल के साथ फोटो को रिस्टोर्स करते ही, यूजर्स के कई कमेंट सामने आ रहे हैं। जैसे अनअरकाईव की खबर आई लोग धनश्री का अकांउट चेक करने पहुंचे दिए कुछ इस तरह के रिएक्श.. एक यूजर ने लिखा, "सभी तस्वीरों को फिर से अनअर्काइव क्यों किया गया?" एक ने लिखा - प्यार तो प्यार होता है मान गए गुरु.., एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा लग रहा है कि कैलाश पर्वत चढ़ लिए इतने नीचे आ गया स्क्राल करते लेकिन फाइनली..., एक ने लिखा- फाइनली मेंरी बेरोजगारी रंग लाई और मैं यहां तक आ गया..।
चहल की डेट करने की खबरो के आते ही धनश्री ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट..
धनश्री जानी मानी फेमस डांसर है जो अक्सर अपने वीडियों सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है। और वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनका क्रिप्टिक पोस्ट है, चहल की महवश के साथ फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि- “महिलाओं को ब्लेम करना हमेशा फैशन रहा है।”
2020 में चहल की धनश्री के साथ हुई थी शादी..
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफ़र धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर, 2020 को हुई थी। यह शादी पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाज़ों के साथ-साथ आधुनिक शान-शौकत के साथ संपन्न हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है, इन दिनो दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों तलाक ले चुके है। लेकिन अभी तक दोनों ने आफिशयली आनाउंसमेंट नहीं की है।