Drone Attacks in Manipur : मणिपुर में राजभवन और CM हाउस के पास हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

demonstration-against-drone-attacks-in-manipur

Drone Attacks in Manipur : मणिपुर में राजभवन और CM हाउस के पास हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

drone attacks in manipur  मणिपुर में राजभवन और cm हाउस के पास हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

ड्रोन हमले के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Drone Attacks in Manipur : मणिपुर के इंफाल में हाल ही में हुए ड्रोन हमले के विरोध में रविवार देर रात हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। किशनपाट में टिड्डिम रोड पर 3 किमी तक रैली निकालने के बाद प्रदर्शनकारी राजभवन और सीएम हाउस पहुंच गए।

इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। आंसू गैस के कई राउंड भी छोड़े गए। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार और पुलिस ड्रोन हमलों को रोकने में विफल रही है। डीजीपी को हटाया जाना चाहिए।

Demonstration against drone attacks in manipur

मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा चल रही है। पिछले 7 दिनों में हिंसा बढ़ी है। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। 15 से ज्यादा घायल हैं। हाल ही में मणिपुर में ड्रोन हमले हुए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

हिंसा में पहली बार ड्रोन हमला

1 सितंबर को राज्य में पहला ड्रोन हमला हुआ। इंफाल पश्चिम जिले के कोटरुक गांव में उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी की और कोटरुक और कडांगबंद घाटी के निचले इलाकों पर ड्रोन हमला किया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल हो गए थे।

सेजम चिरांग गांव में ड्रोन हमला

3 सितंबर इंफाल जिले के सेजम चिरांग गांव में आतंकवादियों ने ड्रोन हमला किया। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आतंकवादियों ने रिहायशी इलाके में एक ड्रोन से तीन विस्फोटक गिराए, जो घर के अंदर फट गया और छत ढह गई। आतंकियों ने पहाड़ियों से गोलीबारी भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर रॉकेट हमला

6 सितंबर मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में पूर्व मुख्यमंत्री मेरामबम कोइरेंग के घर पर हमला किया गया। कुकी आतंकवादियों ने एक रॉकेट बम गिराया। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मेरामबम कोइरेंग राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे।

मणिपुर में आरक्षण को लेकर 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा चल रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है. 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

manipur violence today 2 dead 9 injured

 Demonstration against drone attacks in manipur

संबंधित सामग्री

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।