delhi-new-cm-bjp

Delhi new CM BJP: 19 फरवरी के बाद दिल्ली के नए CM पर फैसला!

By : Narendra Singh
Delhi new CM BJP: 19 फरवरी के बाद दिल्ली के नए CM पर फैसला!
[caption id="attachment_62918" align="alignnone" width="300"]CM BJP CM BJP CM BJP CM BJP[/caption]

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे और एक रैली का भी आयोजन किया गया है.

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा?

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अभी तक सस्पेंस बरकरार है. सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी और इसी दिन सीएम पद की दावेदारी पेश की जाएगी, लेकिन अब बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी. इसी दिन नए सीएम का चयन किया जाएगा.उसके अगले दिन 20 फरवरी को दिल्ली मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा. 20 फरवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम और रैली का कार्यक्रम बीजेपी के दो महासचिव देखेंगे. बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग को शपथग्रहण कार्यक्रम सह रैली का इंचार्ज बनाया गया है. Watch Now:- bhopal दिल्ली में खिलाक मल,भोपाल में मना जश्न

27 साल बाद बीजेपी की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने केंद्रशासित प्रदेश की 70 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की थी, जबकि आप को पराजय का सामना करना पड़ा था. आप को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. इस तरह से 27 सालों के बाद भाजपा की दिल्ली में वापसी हो रही है. Read More:- Shani remedies : शनि की नजर से बचना है तो जरूर करें ये 5 उपाय

रविवार को बीजेपी की बैठक में हुआ फैसला

विधायक दल की बैठक और शपथ ग्रहण को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 19 फरवरी को होने वाले विधायक दल की बैठक के बारे में विस्तृत चर्चा की.इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश चुनाव प्रभारी विजयंत जय पांडा समेत दिल्ली प्रदेश के सभी तीन महासचिव शामिल हुए. 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा भी इस बैठक में डिसकस की गई.

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026