मुंबई टीम की शानदार वापसी
टीम से पहले अमीलिया केर बैटिंग करने आई और बिना रन बनाए ही आउट हो गईं। जी कमलिनी भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी 16 रन बनाकर आउट हो गई।निकोला ने 21 रन और सजीवन 5 रन बनाए। वहीं फिर नैट सिवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कमान संभाली और नैट सिवर ने 46 गेंद में 70 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल हैं। वहीं टीम की कप्तान ने 42 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहीं, उन्होंने 8 चौके, 3 छक्के लगाए। दोनों प्लेयर ने 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।#NatSciverBrunt ? #HarmanpreetKaur#MI’s maestros draw level with #MegLanning for joint-most 50+ scores in an absolutely ????ℕ?ℕ? win against #DC#TATAWPL ? #DCvGG | SUN, 11th JAN, 6:30 PM pic.twitter.com/AfzoTXT2k7
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2026
दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर फेल रहा
दिल्ली की शुरुआत खराब रही, टॉप ऑर्डर फेल रहा। टीम से लिजेल ली ने 10 रन, सेफाली वर्मा ने 8 रन , लौरा 9 रन, टीम की कप्तान का भी बल्ला नहीं चला जेमिमा महज 1 रन बना कर आउट हो गई। मारिजान कैप 10 रन, निकी प्रसाद 12 रन, हेनरी ने 33 गेंद में 56 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 5 चौके , 3 चौके शामिल है। वही स्नेह 11, मिन्नू 7 रन ऐसे धीरे- धीरे सभी प्लेयर आउट हो गई। और 196 रन का टारगेट हासिल नही कर सकी। मुंबई इंडियंस की ओर से निकोला कैरी और अमीलिया केर ने 3-3 विकेट चटकाएं। नैट सिवर ब्रंट ने 2 विकेट झटके। वहीं शबनिम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने 1-1 विकेट लिए। [caption id="attachment_62356" align="alignnone" width="576"]
[/caption]