DC vs GG WPL Eliminator Result: गुजरात को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने WP...

dc-vs-gg-wpl-eliminator-result-dc-won

DC vs GG WPL Eliminator Result: गुजरात को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने WPLफाइनल में की एंट्री!

dc vs gg wpl eliminator result गुजरात को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने wplफाइनल में की एंट्री

विमेंस प्रीमियर लीग के एलीमिनेटर राउंड में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर WPL के फाइनल में चौथी बार एंट्री की। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। और लगातार चौथी बार फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

DC vs GG WPL Eliminator Result: गुजरात टीम नहीं बना पाई फाइनल में जगह

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम से बेथ मूनी ने 51 बॉल पर 6 चौके की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहीं लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी। वहीं टीम से जॉर्जिया वेयरहम 23 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गई। बाकी पूरी टीम 20 रन का आकाड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसी के साथ गुजरात टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। दिल्ली की ओर से शिनेल हेनरी ने 3 विकेट और नंदनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाएं।

दिल्ली ने लगातार चौथी बार ली WPL में एंट्री

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम से लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने शानदार ओपनिंग करते हुए 89 रन की पार्टनरशिप की। लिजेल ने 24 गेंद में 8 चौके, 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट, वहीं शेफाली वर्मा ने 21 गेंद में 7 चौके के साथ 31 रन बानाए और टीम की कप्तान जेमिमा ने 23 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो गईं। इनके अलावा लौरा वोलवार्ट 24 गेंद में 32 रन और मारिजीन 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।

5 फरवरी को दो जिगरी यार होंगी आर -पार

विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 5 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा में ही खेला जाएगा। बेंगलुरु ने लीग राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह। दिल्ली कैपिटल्स लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।  

संबंधित सामग्री

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

राज्य

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में चार नए सीधे हवाई मार्ग शुरू होंगे, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा का समय कम होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

राज्य

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण डिंडौरी, जबलपुर और मंडला में जलभराव, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से 7 परिवारों को शिफ्ट किया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।