Cow Slaughter in Bhopal: भोपाल के पलासी में गौवध का सनसनीखेज मामला, छह टुकड़ों म...

cow-slaughter-bhopal-palasi-fir

Cow Slaughter in Bhopal: भोपाल के पलासी में गौवध का सनसनीखेज मामला, छह टुकड़ों में मिली गाय – पुलिस ने दर्ज की FIR

cow slaughter in bhopal भोपाल के पलासी में गौवध का सनसनीखेज मामला छह टुकड़ों में मिली गाय – पुलिस ने दर्ज की fir

सुबह के समय सामने आई घटना, दो आरोपी मौके से फरार

Cow Slaughter in Bhopal: खबर राजधानी भोपाल से है जहां करोंद स्थित पलासी गांव में शुक्रवार सुबह गौवध की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बतादें कि स्थानीय लोगों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर दो युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से गाय के छह टुकड़ों में मिले अवशेष जब्त कर लिए हैं।

 गौ सेवक श्याम यादव ने दी सूचना, FIR दर्ज

श्याम यादव, जो निशातपुरा के निवासी और गौसेवक हैं, ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी थी कि पलासी गांव में गौवंश का वध किया गया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए। श्याम यादव की शिकायत पर पुलिस ने 5-6 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

 आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी की कोशिशें जारी

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से दो निशातपुरा और चार अन्य आसपास के थाना क्षेत्रों से हैं। DCP मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद ही उनके नाम और इस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। read more: रामगोपाल यादव का सीएम योगी पर पलटवार: कहा, जाति-धर्म के आधार पर हो रहे अत्याचार

घटनास्थल पर मिला बका और खून के निशान

पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में खून के निशान और एक धारदार हथियार (बका) बरामद किया है। अंदेशा है कि यह स्थान लंबे समय से गौवध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। DCP मलकीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस कृत्य को कितने समय से अंजाम दिया जा रहा था।

 बजरंग दल और विहिप का प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग

[caption id="attachment_82215" align="alignnone" width="348"]Cow Slaughter in Bhopal: Cow Slaughter in Bhopal:[/caption] Cow Slaughter in Bhopal: घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता करोद चौराहे पर एकत्र हो गए। प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। read more: घायल सुरक्षाबलों से मिले गृह मंत्री अमित शाह          

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।