कांग्रेस का मिशन 2028: निकाय से विधानसभा तक जीत की रणनीति

congress-rajasthan-mission-2028-civic-assembly-strategy

कांग्रेस का मिशन 2028: निकाय से विधानसभा तक जीत की रणनीति

कांग्रेस का मिशन 2028 निकाय से विधानसभा तक जीत की रणनीति

कांग्रेस का मिशन 2028: पहले निकाय, फिर विधानसभा फतह का फॉर्मूला

कांग्रेस का मिशन 2028: राजस्थान की राजनीति में गर्माहट बढ़ने लगी है। उदयपुर में शुक्रवार को कांग्रेस ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर मिशन 2028 की कमान संभाली। डोटासरा, पवन खेड़ा, टीकाराम जूली जैसे बड़े नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और साफ कहा — पहले निकाय चुनाव जीतो, फिर विधानसभा अपने आप आएगी।

उदयपुर में जुटे चार जिलों के नेता, सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस का मिशन 2028: सुखाडिया रंगमंच पर हुए सम्मेलन में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और बांसवाड़ा जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं को भ्रमित कर रही है। मेवाड़ में कांग्रेस मजबूत होगी।”

[caption id="attachment_93136" align="alignnone" width="300"]उदयपुर में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते गोविन्द सिंह डोटासरा और अन्य नेता उदयपुर सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निकाय और विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया[/caption]

पवन खेड़ा ने PM मोदी पर कसा तंज

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “मोदी सरकार ने देश का सिर दुनिया के सामने झुका दिया। राहुल गांधी ने कई बार मोदी सरकार को यू-टर्न करवाया, जातीय जनगणना इसका बड़ा उदाहरण है।”

कांग्रेस का मिशन 2028: बूथ मजबूत करने पर जोर, युवाओं को साधने की सलाह

प्रदेश सहप्रभारी ऋत्विक मकवाना और डॉ. सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मज़बूती और युवाओं के साथ संवाद पर जोर दिया। जोशी बोले, “2009 के बाद से कांग्रेस का वोट क्यों घटा, हमें इस पर गंभीरता से सोचना होगा।”

डोटासरा बोले – राजस्थान में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा

प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। कहा, “राजस्थान में पोपा बाई का राज चल रहा है। मुख्यमंत्री मंत्रियों की नहीं सुनते, मंत्री विधायकों की नहीं सुनते। जो दिल से कांग्रेस के लिए काम करेगा, उसे मौका मिलेगा।”

गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, सम्मेलन में दिखी एकजुटता

सम्मेलन की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को मौन श्रद्धांजलि देकर की गई। देहात कांग्रेस सेवादल ने नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। देहात और शहर कांग्रेस के कई नेताओं ने मंच साझा किया।

Read More: भीलवाड़ा हत्या केस और मोहर्रम जुलूस पर रोक

Watch this: हेमंत खंडेलवाल बने MP BJP अध्यक्ष | क्या गुटबाजी बनेगी चुनौती?

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।