MP BJP: में जिला अध्यक्षों के चुनाव पर असमंजस, केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

confusion-over-election-of-district-presidents-in-mp-bjp-central-leadership-will-take-the-decision

MP BJP: में जिला अध्यक्षों के चुनाव पर असमंजस, केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

mp bjp में जिला अध्यक्षों के चुनाव पर असमंजस केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

Mp Bjp: मध्य प्रदेश भाजपा में जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परंपरागत रूप से भाजपा में आपसी समन्वय के साथ अध्यक्ष पद के चुनाव होते रहे हैं लेकिन इस बार हालात अलग नजर आ रहे हैं।

केंद्रीय नेतृत्व तरेगा फैसला

Mp Bjp: प्रदेश भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी इस बात के पक्ष में हैं कि जिला अध्यक्षों का दोबारा चयन नहीं किया जाना चाहिए। बावजूद इसके कई मौजूदा जिला अध्यक्ष फिर से पद पर काबिज होने के लिए दावा ठोक रहे हैं। वहीं  सिंधिया खेमे के कई कार्यकर्ताओं ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है जिससे पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मप्र भाजपा जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर अड़चन

Mp Bjp: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को कार्यकर्ताओं की पूरी स्वीकृति अब तक नहीं मिल पाई है जिससे आंतरिक खींचतान और बढ़ गई है। प्रदेशभर में रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व के पास है लेकिन जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने में हिचकिचाहट दिखाई जा रही है।

केंद्र में पहुंचा मामला

Mp Bjp: अब प्रदेश नेतृत्व ने यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया है। दिल्ली में जल्द ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की दो दिवसीय बैठक होने जा रही है, जिसमें देशभर के संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर मचे घमासान का समाधान भी इसी बैठक में किया जाएगा।

दिल्ली बैठक पर टिकी सब की निगाहें

Mp Bjp: सिंधिया खेमे, भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बीच का विवाद, और विंध्य क्षेत्र में राजेंद्र शुक्ला के प्रभाव को लेकर चल रही रस्साकशी भाजपा के लिए चुनौती बन गई है। अब सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं, जहां यह फैसला होगा कि मौजूदा जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया जाएगा या नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

संबंधित सामग्री

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

राज्य

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में चार नए सीधे हवाई मार्ग शुरू होंगे, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा का समय कम होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

राज्य

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण डिंडौरी, जबलपुर और मंडला में जलभराव, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से 7 परिवारों को शिफ्ट किया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।