पाकिस्तान कराह रहा है
उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों की बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद हर भारतवासी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है और कराहता हुआ नजर आ रहा है. Read More: CM योगी ने दहाड़ते हुए कहा : एक विकसित भारत उकसाता नहीं है, और फिर उन्हें छोड़ता नहीं हैCM Yogi on pakistan: पाकिस्तान आतंकवाद में शामिल
CM योगी ने पाकिस्तान के बेशर्मीपूर्ण रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारत की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और राजनीतिज्ञों की मौजूदगी दुनिया की आंखें खोलने वाली है। यह साबित करता है कि पाकिस्तान न केवल आतंकवादियों को संरक्षण देता है, बल्कि आतंकवाद में शामिल भी है। लेकिन अब पाकिस्तान अपने वजूद के लिए जूझ रहा है।पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा... pic.twitter.com/2tDY3XLDp6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 9, 2025