CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी ने किया नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर ...

cm-yogi-in-gorakhpur

CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी ने किया नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण

cm yogi in gorakhpur सीएम योगी ने किया नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण

यहां मिलेगी सभी सुविधाएं यहां संपत्तिकर, मूल्यांकन और भुगतान, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण व मरम्मत, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होगी। केंद्र में प्रशिक्षित कर्मचारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे डिजिटल इंटरफेस और सूचना काउंटर नागरिकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का उद्घाटन

इसी के साथ ही सीएम योगी ने गोरखपुर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का भी उद्घाटन हुआ। जिसे राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है। यह विशेष सुविधा उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो अकेले रहते हैं। इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

योग हॉल, इंडोर गेम्स, पुस्तकालय जैसी तमाम सुविधाएं

बता दे कि, इसमें योग हॉल, इंडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श, फिजियोथैरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है। इसी के साथ ही परामर्श काउंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बदलाव तभी प्रभावी होता है जब आम जनमानस उसे जन आंदोलन के रूप में लेते हैं। अगर हम उसे सुविधा को केवल औपचारिकता बना कर कुछ लोगों तक सीमित कर देते हैं, तो उसका लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पाएगा और वह योजना कभी सफल नहीं हो सकती। योजना को सफल करना है तो उसकी पहली शर्त होती है योजना को सुलभ बनाकर आम जनमानस को उसके साथ जोड़ना। उन्होंने कहा कि इस बदले हुए परिवेश में जब दुनिया आगे बढ़ रही है तो भारत विकास की एक नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। गोविन्द कुशवाहा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।