गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन, CM योगी बोले - थानों पर हमला किया तो काम तमाम

cm-yogi-gorakhpur-police-buildings-inauguration-warning-criminals

गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन, CM योगी बोले - थानों पर हमला किया तो काम तमाम

गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन cm योगी बोले - थानों पर हमला किया तो काम तमाम

CM Yogi Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। यहां उन्होंने सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। इसे गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दोनों भवनों को बनाने में 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आई। स्टिल्ट प्लस 4 तल के दोनों भवन बनाए गए हैं। यहां अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और कंट्रोल रूम होगा। इसके साथ ही पुलिस स्टोर रूम और मेंटीनेंस वर्कशॉप भी इसमें बनाया गया है।

गोरखपुर

खाली पर भरे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब कोई थाने पर हमला नहीं कर सकता। थानों में अलग से बैरक हैं। हर वक्त वहां जवान रहते हैं। अब अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो उस समय यूपी पुलिस में आधे से अधिक पद खाली थे। हमने 9 साल में 2 लाख 19 हजार से ज्यादा भर्ती की है। 

पुलिस कर्मियों को सुविधा

CM योगी ने कहा कि 100 पुलिस कर्मी और अधिकारी एक साथ इस भवन में रुक सकते हैं। यहां हर तरह की सुविधा मिलेगी। राज्य में 55 जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। पहले शिकायत आती थी कि पुलिस वालों ने मकान कब्जा कर लिया है। सुशासन की पहली शर्त है सुरक्षा। इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाते हैं। CM ने कहा पुलिसकर्मी ड्यूटी करते थे तो उस दौरान उसकी अवस्थापना सुविधाएं भी उस तरह की हों, इसका ध्यान नहीं दिया जाता था। इसका परिणाम होता था कि जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाता था।

CM Yogi Gorakhpur: 200 गुना से ज्यादा सुविधाएं 

पहले हालत खराब थी लेकिन अब 200 गुना से अधिक सुविधाएं हो गई हैं। पहले थाना, चौकी, पुलिस लाइन हो या PAC की वाहनी हो, कहीं भी पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय सुविधा नहीं होती थी। परिणाम होता था कि वह किराए पर रहता था या जैसे-तैसे अपना जीवन बिताया करता था। वहीं फायर टेंडर के लिए बिल्डिंग तेजी से बन रही है। जब अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ तो उनकी काम की गति भी बढ़ी। इसका परिणाम रहा कि सुरक्षा का बेहतर मॉडल बना।

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।