cm-sukhu-sulah-crores-gifts-bjp-target

CM सुक्खू ने सुलह को दी करोड़ो की सौगात, BJP पर साधा निशाना

By : Himani Shrotriya
CM सुक्खू ने सुलह को दी करोड़ो की सौगात, BJP पर साधा निशाना
CM Sukhu Sulah Development: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने र सुलह को करोड़ो की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास किया। 76.41 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। इसके बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। CM सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। जनता की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लिखा - हमारा लक्ष्य साफ़ है-हर गांव तक बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और प्रशासनिक सुविधाएं पहुँचाना। जनता के विश्वास के साथ विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी। CM सुक्खू ने सुलह को दी करोड़ो की सौगात

CM सुक्खू का BJP पर निशाना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा 5 गुटों में बंटी हुई है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने विधायकों को खरीदा। लेकिन जब लोकतंत्र बिकता है तो राज्य की जनता सबसे पहले इसके विरोध में खड़ी होती है। मनरेगा का नाम बदलकर सरकार ने जनता के साथ गलत किया है। मनरेगा को खत्म किया जा रहा है। BJP पंचायतीराज प्रतिनिधियों की शक्तिओं को कमजोर कर रही है।  CM सुक्खू का BJP पर निशाना

CM Sukhu Sulah Development: महिलाओं को मिलेंगे 1500रु.

सीएम ने एलान किया कि सुलह में पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये जारी किए जाएंगे। साथ ही सुलह को नगर पंचायत बनाया जाएगा। हिमाचल सरकार ने चिट्टे के खिलाफ भी अभियान शुरू किया है। चिट्टे में संलिप्ट अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस दाैरान सीएम ने उपस्थित लोगों को चिट्टे, नशे के खात्मे के लिए शपथ दिलाई।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026