CM Sukhu Chitta Trade: हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की चिट्टे और नशे के खिलाफ जीरो सहिष्णुता नीति के अनुरूप, NDPS एक्ट के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर की गई।
CM की यह कार्रवाई एक स्पष्ट और कठोर संदेश है कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस बल में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त
NDPS एक्ट के मामलों में 1वीं भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर नीरज कुमार, जिला बिलासपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल शुभम ठाकुर, 3वीं भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में तैनात कांस्टेबल कपिल, SDRF में तैनात कांस्टेबल शिव कुमार, जिला शिमला पुलिस में तैनात कांस्टेबल लक्ष्य चौहान, SV एंड ACB में तैनात कांस्टेबल/ड्राइवर विशाल ठाकुर को बर्खास्त किया गया। इनके अलावा 4वीं भारतीय रिजर्व बटालियन जंगलबैरी में तैनात कांस्टेबल गौरव वर्मा, 2-भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह में तैनात कांस्टेबल/ड्राइवर संदीप राणा, SDRF में तैनात कांस्टेबल अंकुश कुमार, स्टेट CID में तैनात कांस्टेबल रजत चंदेल तथा जिला शिमला में तैनात कांस्टेबल राहुल वर्मा को सेवा से बर्खास्त किया गया है। [caption id="attachment_127854" align="alignnone" width="680"]
11 पुलिसकर्मी बर्खास्त[/caption]