Raigarh: ढाबे में खाना खाने पहुंचे CM साय

cm-sai-reached-the-dhaba-to-eat-food

Raigarh: ढाबे में खाना खाने पहुंचे CM साय

raigarh ढाबे में खाना खाने पहुंचे cm साय

CM Sai reached Dhaba : आम लोगों ने सीएम के साथ ली सेल्फी

CM Sai reached Dhaba : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का एक अलग अंदाज देखने को मिला. वे दिनभर की व्यस्तता के बाद खाना-खाने के लिए एक ढाबे में अचानक पहुंच गए. यहां आमजनों के बीच बैठकर भोजन किया. सीएम के पहुंचने की खबर मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. सीएम के  इस अंदाज की हर कोई तारीफ कर  रहा है.

अचानक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोगों से मिलकर मुझे ऊर्जा मिलती है. ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं. उनके इस सहज और मानवीय रूप ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन केवल मंचों पर नहीं,बल्कि आम जीवन के स्पर्श में भी झलकता है.

रायगढ़ के दौरे पर थे सीएम

दरअसल सीएम साय मंगलवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर गए हुए थे. यहां लौटते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया. सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया.

लोगों से बातचीत कर जाना हाल

मुख्यमंत्री साय ने ढाबा में मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना. न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा—बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बांटा. इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई.

लोगों ने सीएम के साथ ली सेल्फी

सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है. भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की. इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।